Zomato का फूड कार्निवल जल्द ही इन शहरों में होगा आयोजित, जानिए टिकट की कीमत और पूरी डिटेल

जोमैटो का जोमालैंड इवेंट पुणे, मुंबई, अहमदाबाद, नई दिल्ली, हैदराबाद, बेंगलुरु और कोलकाता में 5 नवंबर से 26 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा

अपडेटेड Oct 09, 2022 पर 11:06 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जोमैटो का 7 शहरों में फूड कार्निवल होगा

फूड डिलीवरी और जोमैटो (Zomato) देश में जल्द ही फूड एंड एंटरटेनमेंट कार्निवल 'Zomaland' का आयोजन फिर से करने की तैयारी कर रही है। यह आयोजन कोरोना वायरस महामारी के चलते पिछले दो साल से नहीं हुआ था। कंपनी अब इसे बड़े पैमाने पर करने की तैयारी कर रही है। यह फूड कार्निवल 7 शहरों में आयोजित किया जाएगा। कंपनी के CEO दीपिंदर गोयल (Deepinder Goyal) ने ट्वीट कर कहा है कि यह हमारा सबसे बेहतर सीजन होगा।

अगले महीने होगा शुरू

जोमैटो के इस जोमालैंड सीजन (Zomaland season) में करीब 400 रेस्टोरेंट हिस्सा ले सकते हैं। इस कार्निवल में बेहतर भोजन और एंटरटेनमेंट भी रहेगा। इसके साथ ही फन गेम्स भी रहेंगे। जोमालैंड इवेंट पुणे, मुंबई, अहमदाबाद, नई दिल्ली, हैदराबाद, बेंगलुरु और कोलकाता में आयोजित होगा। यह इवेंट नवंबर 2022 में शुरू होगा, जो कि फरवरी 2023 तक चलेगा। कंपनी ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा है कि इस कार्यक्रम में धमाकेदार परफॉर्मेंस, सभी उम्र के लोगों के लिए तमाम एक्टिविटीज, कई आकर्षक चीजें भी होंगी। डाइनिंग का नया एक्सपीरियंस और रेकॉर्ड ब्रेकिंग कॉम्पिटीशंस और ढेर सारा खाना होगा। जोमैटो की तरफ से आयोजित होने वाले जोमालैंड कार्निवल में अच्छी से अच्छी, उम्दा से उम्दा चीजें देखने को मिलेंगी।

Business Idea: छूट गई नौकरी तो न लें टेंशन, कम पैसे लगाकर करें मोटी कमाई, जानिए कैसे


जानिए किस शहर में होगा जोमालैंड

यह कार्निवल हर शहर में दो दिन आयोजित किया जाएगा।

पुणे में 5 और 6 नवंबर 2022 को आयोजित किया जाएगा।

मुंबई में 12 और 13 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।

अहमदाबाद में 26 और 27 नवंबर 2022 को आयोजित किया जाएगा।

नई दिल्ली में 17 और 18 नवंबर 2022 को आयोजित किया जाएगा।

हैदराबाद में 21 और 22 जनवरी 2023 को आयोजित किया जाएगा।

बेंगलुरु में 4 और 5 फरवरी 2023 को आयोजित किया जाएगा।

कोलकाता में 25 और 26 फरवरी 2023 को आयोजित किया जाएगा।

टिकट की कीमत

जोमैटो के ऐप पर यह टिकट मिल जाएंगे। हर एक दिन के टिकट की कीमत 499 रुपये है। ये टिकट Paytm Insider platform पर भी मिल जाएंगे। आपको हर दिन का टिकट लेना होगा। अगर आपको दोनों दिन जाना है तो दोनों दिन के लिए 499 रुपये के हिसाब से दो टिकट लेना होगा।

जानिए कब शुरू हुआ जोमालैंड

बता दें कि जोमालैंड फूडटेक यूनिकॉर्न जोमैटो का फ्लैगशिप इवेंट है। कंपनी ने 2018 पहली बार इसे आयोजित किया था। उस इवेंट में दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई के 1 लाख से ज्यादा लोग आए थे। 2019 में इस इवेंट को ऑनलाइन आयोजित किया गया था। जिसमें 1.5 लाख से ज्यादा विजिटर्स, 300 से ज्यादा रेस्टोरेंट ने 3.7 लाख से ज्यादा डिश परोसी गईं थी। इसके अलावा बादशाह, हार्डी संधु, डिवाइन, रित्विज, तन्मय भट्ट, कानन गिल, अबीश मैथ्यू, राहुल सुब्रमण्यम और कई और कलाकारों ने हिस्सा लिया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।