फूड डिलीवरी और जोमैटो (Zomato) देश में जल्द ही फूड एंड एंटरटेनमेंट कार्निवल 'Zomaland' का आयोजन फिर से करने की तैयारी कर रही है। यह आयोजन कोरोना वायरस महामारी के चलते पिछले दो साल से नहीं हुआ था। कंपनी अब इसे बड़े पैमाने पर करने की तैयारी कर रही है। यह फूड कार्निवल 7 शहरों में आयोजित किया जाएगा। कंपनी के CEO दीपिंदर गोयल (Deepinder Goyal) ने ट्वीट कर कहा है कि यह हमारा सबसे बेहतर सीजन होगा।
