Get App

नहीं रहा अब 'Zomato', सच में कंपनी ने बदल दिया अपना नाम? जानें क्या जानकारी आई सामने

Zomato Name Change: जोमैटो के नाम को बदलकर Eternal Ltd कर दिया गया है। इस पर कंपनी की तरफ से मोहर भी लग चुकी है, ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या कंपनी का नाम बदलने से Zomato का ब्रांड और लोगो भी बदल जाएगा और क्या लोगों को मोबाइल पर इस फूड डिलीवरी कंपनी का नया नाम देखने को मिलेगा? कंपनी ने इस बारे में बड़ी जानकारी दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 07, 2025 पर 4:13 PM
नहीं रहा अब 'Zomato', सच में कंपनी ने बदल दिया अपना नाम? जानें क्या जानकारी आई सामने
Zomato Name Change : जोमैटो को बदलकर किया गया Eternal

Zomato Name Change : फूड डिलीवरी कंपनी Zomato ने अपने नाम में बड़ा बदलाव किया है। अब यह कंपनी Eternal Ltd नाम से जानी जाएगी। बोर्ड ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिससे कंपनी का आधिकारिक नाम बदलकर Eternal Ltd हो जाएगा। हालांकि, ग्राहकों के लिए Zomato ब्रांड नेम, ऐप और सर्विसेज में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। कंपनी के सीईओ दीपिंदर गोयल ने खुद इस बात की जानकारी दी कि Zomato ब्रांड नेम, ऐप और सर्विसेज में कोई बदलाव नहीं होगा और ऐप को Zomato के नाम से ही जाना जाएगा।

अब नए नाम से दिखेगा Zomato? जानें

जोमैटो ने साफ कर दिया कि ऐप का नाम नहीं बदलेगा। एक्स पर पोस्ट करते हुए कंपनी ने लिखा, "दोस्तों, इटरनल हमारी मूल कंपनी का नाम है, लेकिन ऐप का नाम जोमैटो ही रहेगा।" ज़ोमैटो के नाम बदलने पर सोशल मीडिया यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स किए। बता दें कि गुरुवार को जोमैटो ने ऐलान किया कि वह अपना नाम बदलकर इटरनल लिमिटेड कर रहा है। कंपनी अब सिर्फ फूड डिलीवरी तक सीमित नहीं रहना चाहती इसलिए उसने ये फैसला किया है। सीईओ दीपिंदर गोयल ने अपने शेयर होल्डर्स को लिखे नोट में कहा कि, नया नाम कंपनी के बड़े सपनों और अलग-अलग बिजनेस में विस्तार की दिशा को दर्शाता है।

उन्होंने बताया कि जब जोमैटो ने क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट खरीदा था, तब से इटरनल नाम का आंतरिक रूप से इस्तेमाल हो रहा था। अब इसे आधिकारिक नाम बनाने का फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि कंपनी सिर्फ फूड डिलीवरी तक सीमित नहीं रहना चाहती और दूसरे बिजनेस भी बढ़ा रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें