Zomato ने हर रोज 9 ऑर्डर देने वाले मुंबई के शख्स को बताया 'देश का सबसे बड़ा फूडी'

जोमैटो ने 2023 में अपने फूड ऑर्डर के ट्रेंड के बारे में दिलचस्प जानकारी साझा की है। इसके तहत कंपनी ने उस शख्स पर फोकस किया है, जिसने इस फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म पर इस साल 3,580 ऑर्डर दिए। इस हिसाब से देखा जाए, तो उसने जोमैटो पर रोजाना 9 ऑर्डर दिए। इतने सारे ऑर्डर देने वाले शख्स का नाम हनीस है, जिसे जोमैटो ने 'देश का सबसे बड़ा फूडी' घोषित किया है

अपडेटेड Dec 25, 2023 पर 8:20 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस साल जोमैटो पर बिरयानी के 10.09 करोड़ ऑर्डर मिले।

जोमैटो (Zomato) ने 2023 में अपने फूड ऑर्डर के ट्रेंड के बारे में दिलचस्प जानकारी साझा की है। इसके तहत कंपनी ने उस शख्स पर फोकस किया है, जिसने इस फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म पर इस साल 3,580 ऑर्डर दिए। इस हिसाब से देखा जाए, तो उसने जोमैटो पर रोजाना 9 ऑर्डर दिए। इतने सारे ऑर्डर देने वाले शख्स का नाम हनीस (Hanees) है, जिसे जोमैटो ने 'देश का सबसे बड़ा फूडी' घोषित किया है।

कंपनी की सालाना रिपोर्ट में मुंबई के एक और शख्स को भी शामिल किया गया है, जिसने एक दिन में कुल 121 ऑर्डर दिए। अन्य शहरों की भी दिलचस्प ट्रेंड को साझा करते हुए जोमैटो ने बताया कि बेंगलुरु से कंपनी को सबसे ज्यादा नाश्ते के ऑर्डर मिले, जबकि देर रात के सबसे ज्यादा ऑर्डर दिल्ली में मिले। इसके अलावा, बेंगलुरु के एक शख्स ने जोमैटो पर इस साल का सबसे महंगा ऑर्डर दिया। यह ऑर्डर 46,273 करोड़ रुपये का था। इसी शहर के एक और कस्टमर ने जोमैटो के जरिये 6.6 लाख रुपये के 1,389 गिफ्ट ऑर्डर दिए।

अगर इस साल के फूड ऑर्डर ट्रेंड की बात करें, तो ऑर्डर चार्ट में बिरयानी और पिज्जा का दबदबा रहा। इस साल जोमैटो पर बिरयानी के 10.09 करोड़ ऑर्डर हुए, जबकि 7.45 करोड़ से भी ज्यादा पिज्जा ऑर्डर देखने को मिला। जोमैटो को नूडल से जुड़े 4.55 करोड़ ऑर्डर मिले। एक और फूड प्लेटफॉर्म स्विगी (Swiggy) पर भी इस साल सबसे ज्यादा बिरियानी का ऑर्डर ही देखने को मिला।


इस बार लगातार आठवें साल स्विगी पर ऑर्डर के मामले में बिरियानी टॉप पर रहा। फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म की सालाना रिपोर्ट हाल में ही जारी की गई है। भारत में 2023 में हर सेकेंड 2.5 बिरियानी ऑर्डर किया गया। हैदराबाद के एक एक शख्स ने इस साल 1,633 बिरयानी ऑर्डर किया। स्विगी पर बिरियानी का सबसे ज्यादा ऑर्डर हैदराबाद से मिला।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।