Twitter ने भारत में किया Interim Chief Compliance ऑफिसर की नियुक्ति, जल्द ही IT मंत्रालय के साथ शेयर होगा ब्यौरा

सरकार ने ट्विटर को नोटिस जारी कर उसे नए नए IT नियमों का तुरंत पालन करने का एक आखिरी मौका दिया था

अपडेटेड Jun 16, 2021 पर 4:42 PM
Story continues below Advertisement

ट्विटर (Twitter) ने मंगलवार को कहा कि उसने एक अंतरिम मुख्य अनुपालन अधिकारी (Chief Compliance Officer) नियुक्त किया है और जल्द ही अधिकारी का ब्यौरा सीधे IT मिनिस्ट्री (IT Ministry) के साथ शेयर किया जाएगा।

सरकार ने ट्विटर को नए IT नियमों का तुरंत पालन करने का एक आखिरी मौका देते हुए नोटिस जारी किया था और चेतावनी दी थी कि अगर वो इसमें विफल रहती है तो उसे IT कानून के तहत दायित्व से जो छूट मिली है, वह वापस ले ली जाएगी। इसके साथ ही उसे IT कानून और अन्य कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा।

इसके बाद ट्विटर ने पिछले हफ्ते भारत सरकार आश्वासन दिया था कि वह नए IT नियमों के तहत मुख्य अनुपालन अधिकारी (chief compliance officer) की नियुक्ति करने के अंतिम चरण में है। एक हफ्ते के भीतर सरकार के साथ अतिरिक्त डिटेल शेयर की जाएगी।

Twitter ने रिस्टोर किया एम वेंकैया नायडू के हैंडल पर ब्लू टिक, कहा- जुलाई 2020 से एक्टिव नहीं था अकाउंट

ट्विटर के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा कि कंपनी नई गाइडलाइंस का पालन करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और IT मिनिस्ट्री को प्रक्रिया के हर कदम पर प्रगति की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि एक अंतरिम मुख्य अनुपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है और इससे जुड़ी पूरी डिटेल मिनिस्ट्री के साथ जल्द ही शेयर की जाएगी।

New IT Rule: Twitter को सरकार ने भेजा फाइनल नोटिस, नए नियम लागू न करने पर होगा बड़ा एक्शन!


ट्विटर का यह कदम बेहद खास है। इसकी वजह ये है कि माइक्रोब्लॉगिंग साइट को IT नियमों का पालन करने में देरी के चलते सरकार के कड़े रुख का सामना करना पड़ रहा था। नए नियमों के तहत बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म्स (digital platforms) को अपने प्लेटफॉर्म पर डाले जाने वाली सामग्री को लेकर अधिक जवाबदेह बनना होगा।

New IT Rules: भारत सरकार ने निकाली Twitter की हेकड़ी, एक हफ्ते में हर नियम मानने का किया वादा

नए नियमों के तहत ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को अतिरिक्त उपाय करने की जरूरत होगी। इसमें भारत में मुख्य अनुपालन अधिकारी, नोडल अधिकारी और शिकायत अधिकारी की नियुक्ति आदि शामिल हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।