Get App

Ukraine Crisis : चीन से रिश्ते बिगड़ने पर क्या इंडिया का साथ देगा रूस?

रूस इंडिया का ऐसा दोस्त है, जिसने कई बार मुश्किल वक्त पर इंडिया की हेल्प की है। पूर्वी पाकिस्तान में 1971 के युद्ध में रूस की नौसेना ने अमेरिका के सातवें बेड़े टास्कफोर्स 74 को बंगाल की खाड़ी में आगे बढ़ने से रोक दिया था। इस लड़ाई में इंडिया का निर्णायक जीत हुई थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 30, 2022 पर 2:16 PM
Ukraine Crisis : चीन से रिश्ते बिगड़ने पर क्या इंडिया का साथ देगा रूस?
वैश्विक शक्ति संतुलन के लिहाज से रूस के लिए इंडिया बहुत अहम है। अभी दुनिया में जिन दो बड़ी ताकतों के बीच सबसे ज्यादा प्रतिद्वंदिता है, वे हैं अमेरिकी और चीन। रूस इंडिया को उसी नजर से देखता है, जिस तरह से पश्चिमी देश इंडिया को देखते हैं।

यूक्रेन पर रूस (Russian Attacks on Ukraine) ने 24 फरवरी को हमले शुरू किए थे। एक महीना बाद भी रूस का हमला जारी है। यूक्रेन को बर्बादी से बचाने के कूटनीतिक प्रयास विफल रहे हैं। रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधियों के बीच सीधी बातचीत के नतीजें भी बहुत अच्छे नहीं रहे हैं। इस बीच, इंडिया ने अपना स्टैंड न्यूट्रल बनाए रखा है। इसके लिए कुछ देशों ने इंडिया की आलोचना भी की हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इंडिया ने बहुत सोचसमझ कर यह फैसला लिया है।

पिछले कुछ सालों से इंडिया-चीन के रिश्तें ठीक नहीं हैं

पिछले कुछ सालों से चीन से इंडिया के रिश्ते ठीक नहीं चल रहे हैं। दोनों देशों की सेनाओं के बीच पिछले कुछ सालों में कई बार झड़प हो चुकी है। सीमाई विवाद हल करने की कोशिशें बहुत ज्यादा सफल नहीं रही हैं। हालांकि, बातचीत का सिलसिला टूटा नहीं है। इंडिया ने चीन को बता दिया है कि वह उसके साथ आंख में आंख डालकर बातचीत के लिए तैयार है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें