मल्टीबैगर एनर्जी स्टॉक ने एक साल में दिया 5150% का छप्परफाड़ रिटर्न, अब देगा 200% डिविडेंड, क्या है आपके पास ये शेयर

यदि किसी निवेशक ने आईपीओ के समय से इस शेयर में निवेश किया होता तो 2 साल में इसमें 7500% का रिटर्न मिलता

अपडेटेड Mar 30, 2022 पर 1:57 PM
Story continues below Advertisement
कंपनी के निदेशक मंडल ने इसके 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर पर प्रति शेयर 20 रुपये डिविडेंड देने की सिफारिश की है

Dividend Paying Stock: पिछले एक साल में ईकेआई एनर्जी (EKI Energy) शेयर का भाव 5150 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है। हालांकि,इस मल्टीबैगर स्टॉक के शेयरधारकों के लिए अच्छी खबर यहीं खत्म नहीं होती है। EKI Energy Services के निदेशक मंडल ने वित्तीय वर्ष 2021-2022 के लिए 10 रुपये के फेस वैल्यू के प्रति इक्विटी शेयर पर 20 रुपये (यानी, 200%) के अंतरिम डिविडेंड की सिफारिश की है। कंपनी के निदेशक मंडल ने 28 मार्च 2022 को हुई अपनी बैठक में अंतरिम डिविडेंड पर विचार किया और इसकी सिफारिश की। अंतरिम डिविडेंड भुगतान के लिए रिकॉर्ड तिथि 8 अप्रैल 2022 तय की गई है।

EKI Energy ने एक्सचेंज से कहा, "कंपनी के निदेशक मंडल ने आज यानी 28 मार्च, 2022 को आयोजित अपनी बैठक में अन्य बातों के साथ-साथ वित्तीय वर्ष 2021-2022 के लिए 10/- रुपये के अंकित मूल्य (face value) के इक्विटी शेयर पर 20/- रुपये (यानी, 200%) के अंतरिम डिविडेंड पर विचार किया। वित्तीय वर्ष 2021-2022 के लिए अंतरिम डिविडेंड के हकदार शेयरधारकों को निर्धारित करने के लिए रिकॉर्ड तिथि, शुक्रवार 08 अप्रैल, 2022 होगी और इस तिथि को बोर्ड ने मंजूरी दी है।"

मंथली एक्सपायरी से एक दिन पहले बाजार में अच्छी तेजी, जानिये कल के लिए कौन सी रेंज देख रहे हैं राइटर्स


EKI Energy शेयर के भाव का लेखा-जोखा

बीएसई एसएमई स्टॉक अपनी लिस्टिंग की तारीख से अपने शेयरधारकों को अच्छा रिटर्न दे रहा है। कंपनी का पब्लिक ऑफर मार्च 2021 में 100 रुपये से 102 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के फिक्स्ड प्राइस बैंड पर आया था। पब्लिक इश्यू ने लगभग 40 प्रतिशत प्रीमियम पर एक बढ़िया शुरुआत की और यह 7 अप्रैल 2021 को सूचीबद्ध होने के बाद से अपने शेयरधारकों को शानदार रिटर्न दे रहा है। पिछले एक साल में यह मल्टीबैगर स्टॉक 147 रुपये बढ़कर 7751.55 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। इस अवधि में 5150 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई। हालांकि लिस्टिंग के बाद से इस मल्टीबैगर स्टॉक ने अपने शेयरधारकों को करीब 4700 प्रतिशत रिटर्न दिया है।

आईपीओ से 2 साल की अवधि में 7500% रिटर्न

यदि EKI Energy के आईपीओ में आवंटन के बाद से कोई निवेश इस स्टॉक में निवेशित रहता, तो इन दो वर्षों में निवेश पर इसका रिटर्न लगभग 7500 प्रतिशत (102 रुपये से 7751.55 रुपये प्रति शेयर) होता।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।