Get App

UP News: आगरा में भारतीय वायुसेना का MiG-29 लड़ाकू विमान क्रैश, पायलट ने कूदकर बचाई जान

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का एक MiG-29 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। विमान ने पंजाब के आदमपुर से उड़ान भरी थी और एक्सरसाइज के लिए आगरा जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। हालांकि, हादसे में किसी भी प्रकार के जानमाल की हानि की खबर नहीं है। दोनों पायलट ने विमान से कूदकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे

Akhileshअपडेटेड Nov 04, 2024 पर 5:33 PM
UP News: आगरा में भारतीय वायुसेना का MiG-29 लड़ाकू विमान क्रैश, पायलट ने कूदकर बचाई जान
UP News: आगरा के पास MiG-29 लड़ाकू विमान सोमवार शाम को दुर्घटनाग्रस्त हो गया है

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक दुखद खबर सामने आई है। आगरा के बाहरी इलाके में भारतीय वायुसेना (IAF) का एक MiG-29 लड़ाकू विमान सोमवार (4 नवंबर) को क्रैश हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, विमान ने पंजाब के आदमपुर से उड़ान भरी थी और एक्सरसाइज के लिए आगरा आ रहा था, तभी यह हादसा हुआ। हालांकि, हादसे में किसी भी प्रकार के जानमाल की हानि की खबर नहीं है। पायलट ने विमान से कूदकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहा।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, आगरा के पास MiG-29 लड़ाकू विमान सोमवार शाम को दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। पायलट विमान से बाहर निकल गया है। बताया जा रहा है कि इससे दो पायलट सवार थे जो हादसे से पहले विमान से कूद गए। ये एयरक्राफ्ट पंजाब के आदमपुर से रूटीन एक्सरसाइज के लिए आगरा आ रहा था।

एक रक्षा अधिकारी ने ANI को बताया, "उत्तर प्रदेश के आगरा के पास एक MiG-29 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। पायलट विमान से बाहर निकल गया है। विमान ने पंजाब के आदमपुर से उड़ान भरी थी और अभ्यास के लिए आगरा जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। विस्तृत जानकारी का इंतजार है। कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए जाएंगे।"

जमीन पर गिरते ही विमान में आग लग गई। विमान से करीब दो किलोमीटर दूर पायलट और उसके साथी गिरे हुए मिले थे। खाली खेतों में विमान गिरने से बड़ा हादसा टल गया। एयरफोर्स के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल शुरुआती जांच जारी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें