अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन (Antony Blinken) और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने बुधवार को भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर हादसे में निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन (Antony Blinken) और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने बुधवार को भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर हादसे में निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
ब्लिंकन ने ट्वीट कर कहा है कि आज के हादसे में भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल रावत, उनकी पत्नी और सहकर्मियों की मौत हो जाने पर मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। हम जनरल रावत को उनकी असाधारण नेतृत्व क्षमता के लिए हमेशा याद रखेंगे, जिन्होंने अपने देश की सेवा की और अमेरिका भारत के रिश्तों को मजबूत करने का काम किया है।
वहीं अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने भी शोक प्रकट किया है। ऑस्टिन ने कहा कि जनरल रावत ने भारत-अमेरिका रक्षा डील पर एक अमिट छाप छोड़ी है और वह भारतीय सशस्त्र सेनाओं के एकीकृत युद्धक क्षमता वाले संगठन के रूप में उभरने में अहम भूमिका में थे। ऑस्टिन ने कहा कि उन्होंने इस साल जनरल रावत से मुलाकात की थी।
बता दें कि तमिलनाडु में कुन्नूर के नजदीक बुधवार को हुई हेलिकॉप्टर क्रैश में सीडीएस रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य जवानों की मौत हो गई है। इस दर्दनाक हादसे में सिर्फ वायुसेना के ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह जीवित हैं, जिनका फिलहाल वेलिंगटन में सेना के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।