Get App

बाराबंकी में बड़ा हादसा, स्कूल का छज्जा गिरा, 40 बच्चे घायल, प्रबंधक फरार, राहत और बचाव कार्य में जुटी पुलिस

Barabanki School Accident: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले एक दर्दनाक घटना सामने आई है। स्कूल में प्रार्थना के दौरान, स्कूल का छज्जा गिर गया। इससे 40 बच्चों के घायल होने की खबर सामने आई है। कई बच्चों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। इस बीच स्कूल का मैनेजर फरार बताया जा रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 23, 2024 पर 11:08 AM
बाराबंकी में बड़ा हादसा, स्कूल का छज्जा गिरा, 40 बच्चे घायल, प्रबंधक फरार, राहत और बचाव कार्य में जुटी पुलिस
बाराबंकी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में अवध एकेडमी स्कूल में इंटर तक के बच्चे पढ़ते हैं।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक प्राइवेट स्कूल में बड़ा हादसा हो गया है। प्रार्थना के दौरान स्कूल का छज्जा गिरने से 40 बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है। घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना बाराबंकी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में अवध एकेडमी स्कूल की है। यहां इंटर (12वीं) तक के बच्चे पढ़ते हैं। मौके पर एसपी दिनेश कुमार सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद है। पुलिस और अन्य लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। घटना के बाद से ही स्कूल प्रबंधक मौके से फरार हो गया है।

पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। बच्चों को मलबे से रेस्क्यू करके निकाला गया है। बच्चों के माता-पिता भी स्कूल पहुंच गए हैं। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन मौके से फरार हो गया है। सीएम योगी ने हादसे पर संज्ञान लिया है। अफसरों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

बच्चों का स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी

दरअसल, बाराबंकी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में अवध एकेडमी स्कूल है। यहां इंटर तक के बच्चे पढ़ते हैं। जानकारी के अनुसार बच्चे प्रार्थना के एकत्रित हुए थे। इसी दौरान छज्जा गिरने से लगभग 40 बच्चे घायल हो गए। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी बच्चे की जान नहीं गई। घायलों में भी ज्यादातर बच्चों को सामान्य चोट आई हैं। बड़ी संख्या में जब बच्चे अस्पताल पहुंचे तो पूरे इलाके में हडकंप मच गया। बेड कम होने की वजह से एक ही बेड में 2-2 बच्चों को लेटाकर इलाज किया गया है। वहीं कुछ बच्चों को कुर्सी में बैठाया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें