उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले का दौर जारी है। कई अफसरों को अब तक इधर से उधर किया जा चुका है। इस बीच योगी सरकार ने एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में भारतीय पुलिस सेवा के 17 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इन तबादलों में शाहजहांपुर, लखनऊ, अलीगढ़, रायबरेली में बड़े बदलाव हुए हैं। एक दिन पहले मंगलवार को भी 17 आईपीएस का तबादला किया गया था। इस तरह 24 घंटे के भीतर 34 आईपीएस को इधर से उधर कर दिया गया है।
