Get App

डॉ. वी अनंत नागेश्वरन बने देश के नए मुख्य आर्थिक सलाहकार, बजट से ठीक पहले सरकार ने किया नियुक्त

भारत सरकार ने डॉ. वी अनंत नागेश्वरन को देश का नया मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 28, 2022 पर 7:29 PM
डॉ. वी अनंत नागेश्वरन बने देश के नए मुख्य आर्थिक सलाहकार, बजट से ठीक पहले सरकार ने किया नियुक्त
देश के नए मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ. वी अनंत नागेश्वरन

भारत सरकार ने डॉ. वी अनंत नागेश्वरन (Dr V Anantha Nageswaran) को देश का नया मुख्य आर्थिक सलाहकार ( Chief Economic Adviser) नियुक्त किया है। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को एक ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी। वित मंत्रालय ने कहा, "सरकार ने डॉ. वी अनंत नागेश्वरन को देश का नया मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया है और उन्होंने आज से अपना प्रभार संभाल लिया है।"

नए मुख्य आर्थिक सलाहकार  (CEA)  की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, सरकार दो दिनो के बाद 31 जनवरी को वित्त वर्ष 2021-22 के लिए इकनॉमिक सर्वे जारी करने वाली है और उसके एक दिन बाद 1 फरवरी को उसे वित्त वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश करना है।

डॉ. वी अनंत नागेश्वर को बिजनेस और आर्थिक मामलों का व्यापक अनुभव है। उन्होंने 1985 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजेमेंट (IIM), अहमदाबाद से एमबीए की पढ़ाई की थी। फिर, 1994 में यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स से फाइनेंस में डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की। कई प्राइवेट वेल्थ मैनेजमेंट इंस्टीट्यूशंस के लिए रिसर्च वर्क में स्विट्जरलैंड में उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें