Vande Bharat Train: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की मांग इन दिनों कई जगह की जा रही है। यह भारत की सबसे फास्ट ट्रेन मानी गई है। इसकी क्षमता 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की है। इसकी रफ्तार को लेकर सूचना के अधिकार (RTI) क जरिए चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। पटरियों की बेहद खस्ता हालत के चलते यह अपनी क्षमता से आधे स्पीड पर चल रही है। यह 100 किमी प्रति घंटे से भी रफ्तार से दौड़ रही है। पिछले दो साल से इस ट्रेन की औसत रफ्तार करीब 83 किमी प्रति घंटा है।