देश के इन अलग अलग रूटों पर चल रही वंदे भारत ट्रेन, देखिए इससे जुड़ी पूरी लिस्ट

मौजूदा समय में वंदे भारत ट्रेन को देश के अलग अलग हिस्सों में अलग अलग रूटों पर चलाया जा रहा है। सरकार आने वाले समय में 31 और वंदे भारत ट्रेनों को चलाने की तैयारी कर रही है। बता दें कि सरकार ने 15 अगस्त 2023 तक कुल 75 वंदे भारत ट्रेनों को चलाने का लक्ष्य रखा है। आइये जानते हैं कि देश में किनी वंदे भारत ट्रेनों को चलाया जा रहा है

अपडेटेड Apr 18, 2023 पर 6:58 PM
Story continues below Advertisement
Vande Bharat: देश की सबसे तेज चलने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत रेल यात्रियों के बीच काफी तेजी से पॉपुलर हो रही है

Vande Bharat: देश की सबसे तेज चलने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत रेल यात्रियों के बीच काफी तेजी से पॉपुलर हो रही है। केंद्र  सरकार ने सबसे पहली बार वाराणसी से नई दिल्ली के बीच साल 2019 में इस ट्रेन को चलाया था। मौजूदा समय में वंदे भारत ट्रेन को देश के अलग अलग हिस्सों में अलग अलग रूटों पर चलाया जा रहा है। सरकार आने वाले समय में 31 और वंदे भारत ट्रेनों को चलाने की तैयारी कर रही है। बता दें कि सरकार ने 15 अगस्त 2023 तक कुल 75 वंदे भारत ट्रेनों को चलाने का लक्ष्य रखा है। आइये जानते हैं कि देश में किनी वंदे भारत ट्रेनों को चलाया जा रहा है।

1 - नई दिल्ली से वाराणसी

देश में सबसे पहले नई दिल्ली से वाराणसी के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की गई थी। 15 फरवरी 2019 को इसकी लॉन्चिंग की गई थी। यह ट्रेन गुरुवार को छोड़कर पूरे हफ्ते चलती है। ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सुबह 6 बजे निकलती है दोपहर 2 बजे वाराणसी पहुंचती है। नई दिल्ली से वाराणसी की रेल रूट दूरी 759 किमी है।


2 – नई दिल्ली से माता वैष्णो देवी कटरा

3 अकटूबर 2020 को नई दिल्ली से माता वैष्णो देवी कटरा के लिए वंदे भारत ट्रेन शुरू की गई। नई दिल्ली से माता वैष्णो देवी कटरा की दूरी 8 घंटे में ट्रेन तय करती है। यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर हफ्ते में 6 दिन चलती है। यह नई दिल्ली से सुबह 6 बजे निकलती है और दोपहर 2 बजे माता वैष्णो देवी कटरा पहुंच जाती है।

3 – गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस

यह ट्रेन रविवार को छोड़कर हफ्ते में 6 दिन चलती है। मुंबई सेंट्रल से यह ट्रेन सुबह 6 बजे निकलती है। दोपहर 12.55 बजे गांधीनगर पहुंचती है। मुंबई सेंट्रल से गांधीनगर की दूरी 522 किमी है।

4 - नई दिल्ली-अंब अंदौरा वंदे भारत एक्सप्रेस

यह ट्रेन शुक्रवार को छोड़कर हफ्ते में 6 दिन चलती है। नई दिल्ली से सुबह 5.50 बजे निकलती है। सुबह 11.05 बजे अंदौरा पहुंचती है। वापसी में अंदौरा से दोपहर 1 बजे निकलकर 18.25 बजे नई दिल्ली पहुंच जाती है।

5 - चेन्नई-मैसूर वंदे भारत एक्सप्रेस

यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर हफ्ते में 6 दिन चलती है। यह ट्रेन चेन्नई से सुबह 5.50 बजे निकलती है। दोपहर 12.20 बजे मैसूर जंक्शन पहुंच जाती है। चेन्नई से मैसूर की दूरी 401 किमी है।

6 - नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस

यह ट्रेन महाराष्ट्र के नागपुर और छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के बीच चलती है। ट्रेन शनिवार को छोड़कर हफ्ते में 6 दिन चलती है। ट्रेन नागपुर रेलवे स्टेशन से दोपहर 02:05 बजे निकलती है और बिलासपुर शाम 07:35 बजे पहुंचती है।

Vande Bharat: राजस्थान को पहली बार वंदे भारत की सौगात, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, कहा – गहलोत के दोनों हाथ में लड्डू

7 – हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी

यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर हफ्ते में 6 दिन चलती है। ट्रेन हावड़ा जंक्शन से सुबह 05:55 बजे निकलती है। दोपहर 1:25 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचती है। दोनों की बीच की दूरी 454 किमी है। इस दूरी को तय करने में 7 घंटे 30 मिनट लगते हैं।

8 – सिकंदराबाद से विशाखापट्टनम (Secunderabad-Visakhapatnam)

यह ट्रेन तेलंगाना के सिकंदराबाद और आंध्र प्रदेश के बंदरगाह शहर (port city) विशाखापट्टनम के बीच चलती है। ट्रेन रविवार को छोड़कर हफ्ते में 6 दिन चलती है। ट्रेन सिकंदराबाद जंक्शन से दोपहर 3:00 बजे निकलती है और रात 11:30 बजे विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन पहुंचती है।

9 – मुंबई सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस

मुंबई से सोलापुर के बीच चलने वाली यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर हफ्ते में 6 दिन चलती है। ट्रेन मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल (CST) से शाम 4:05 बजे रवाना होती है। रात 10.40 बजे सोलापुर पहुंचती है। मुंबई से सोलापुर पहुंचने में ट्रेन को 6 घंटे 35 मिनट का समय लगता है।

10 – मुंबई से शिरडी

यह वंदे भारत ट्रेन मुंबई CST स्टेशन और साईंनगर शिरडी के बीच चलती है। ट्रेन मुंबई से सुबह 6.20 बजे निकलती है और 11.40 बजे शिरडी पहुंचती है। ट्रेन मंगलवार को छोड़कर छह दिन चलती है। ट्रेन को यह दूरी तय करने में 5 घंटे 20 मिनट का समय लगता है।

11 – दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन से कमलापति रेलवे स्टेशन (भोपाल)

यह ट्रेन कमलापति रेलवे स्टेशन (भोपाल) से हज़रत निज़ामुद्दीन तक जाती है। यह शनिवार को छोड़कर हफ्ते में 6 दिन चलती है। यह भोपाल से सुबह 5:55 बजे रवाना होती है। दोपहर 1:45 बजे हजरतनिजामुद्दीन पहुंचती है।

13 चेन्नई कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस

यह वंदे भारत ट्रेन चेन्नई और कोयम्बटूर के बीच चलती है। यह बुधवार को छोड़कर हफ्ते में 6 दिन चलती है। ट्रेन कोयंबटूर से सुबह 6 बजे रवाना होकर दोपहर 12.10 बजे चेन्नई सेंट्रल पहुंचती है।

14 - अजमेर दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस

हाल ही पीएम मोदी ने इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है। यह ट्रेन राजस्थान में चलने वाली पहली वंदे भारत ट्रेन है। यह दिल्ली कैंट और अजमेर के बीच की दूरी 5 घंटे 15 मिनट में तय करती है। बुधवार को छोड़कर ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलती है।

खासियत

इस ट्रेन की अधिकतम स्पीड 160 किलोमीटर/घंटा है। यह ट्रेन पूरी तरह भारत में डिजाइन और मैन्युफैक्चर की गई है। इनमें जीपीएस आधारित सूचना सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, वैक्यूम आधारित बायो टॉयलेट, ऑटोमैटिक स्लाइडिंग डोर और हर कोच में चार इमरजेंसी पुश बटन हैं।

Jitendra Singh

Jitendra Singh

First Published: Apr 14, 2023 10:50 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।