Vande Bharat: देश की सबसे तेज चलने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत रेल यात्रियों के बीच काफी तेजी से पॉपुलर हो रही है। केंद्र सरकार ने सबसे पहली बार वाराणसी से नई दिल्ली के बीच साल 2019 में इस ट्रेन को चलाया था। मौजूदा समय में वंदे भारत ट्रेन को देश के अलग अलग हिस्सों में अलग अलग रूटों पर चलाया जा रहा है। सरकार आने वाले समय में 31 और वंदे भारत ट्रेनों को चलाने की तैयारी कर रही है। बता दें कि सरकार ने 15 अगस्त 2023 तक कुल 75 वंदे भारत ट्रेनों को चलाने का लक्ष्य रखा है। आइये जानते हैं कि देश में किनी वंदे भारत ट्रेनों को चलाया जा रहा है।