Vande Bharat Accident: गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस मवेशी से टकराई, 2 महीने में चौथी घटना

Vande Bharat Accident: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन एक बार फिर हादसे का शिकार हो गई है। गुजरात में उदवाड़ा (Udvada) और वापी स्टेशनों (Vapi stations) के बीच गुरुवार शाम गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस से एक मवेशी टकरा गया

अपडेटेड Dec 02, 2022 पर 9:19 AM
जानवर की टक्कर से ट्रेन के फ्रंट पैनल को मामूली नुकसान पहुंचा है।

Vande Bharat Accident: वंदे भारत (Vande Bharat) ट्रेन से मवेशियों के टकराने का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को वंदे भारत ट्रेन एक बार फिर हादसे का शिकार हो गई है। गुजरात में उदवाड़ा और वापी (Udvada and Vapi) स्टेशनों के बीच गुरुवार शाम मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस (Mumbai-Gandhinagar Vande Bharat Superfast Express) से एक मवेशी टकरा गया। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि टक्कर से ट्रेन के फ्रंट पैनल को मामूली नुकसान पहुंचा है। इस रूट पर यह ट्रेन दो महीना पहले शुरू हुई थी। इसके बाद इस रूट पर सेमी-हाई स्पीड ट्रेन से मवेशी के टकराने की यह चौथी घटना है।

पश्चिम रेलवे (Western Railway) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर (Sumit Thakur) ने कहा कि घटना उदवाड़ा और वापी के बीच क्रासिंग गेट नंबर 87 के पास गुरुवार को शाम करीब 6.23 बजे हुई। कुछ देर रुकने के बाद शाम 6.35 बजे ट्रेन दोबारा रवाना हो गई। हालांकि हादसे के बाद यात्रियों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

यह कोई पहला हादसा नहीं


वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ जानवरों के टकराने का ये कोई पहला मामला नहीं है। वंदे भारत इससे पहले भी तीन बार हादसे का शिकार हो चुकी है। इससे पहले बंदे भारत 29 अक्टूबर को अतुल रेलवे स्टेशन के पास सुबह 8 बजे बैल के टकरा गई थी। वहीं 6 अक्‍टूबर को भी भारत की हाइस्‍पीड ट्रेन वंदे भारत सुबह 11.18 बजे हादसे का शिकार हो गई थी। ट्रेन गैरतपुर और वटवा (Gairatpur and Vatva) स्‍टेशन के नजदीक भैंसों के झुंड से टकरा गई थी। ये ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद जा रही थी। इसमें टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेन के अगले हिस्से को काफी नुकसान हुआ था।

Vande Bharat Express: आज पीएम मोदी करेंगे मैसूर-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन, जानें किराया और टाइम

7 अक्‍टूबर को गाय से टक्कर

वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्‍टूबर को फिर हादसे का शिकार हो गई थी। ये हादसा ट्रैक पर मवेशियों के झुंड के आने की वजह से हुआ। हादसा मुंबई से लगभग 32 किलोमीटर की दूरी पर आणंद के करीब दोपहर 3.48 बजे हुआ था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।