Vande Bharat Express: आज पीएम मोदी करेंगे मैसूर-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन, जानें किराया और टाइम

Mysuru-Chennai Central Vande Bharat Express Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह करीब 11 बजे दक्षिण भारत के लिए पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की स्पेशल सर्विस को हरी झंडी दिखाकर शुरू करेंगे

अपडेटेड Nov 11, 2022 पर 9:23 AM
आज दक्षिण भारत को मिलेगी पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन।

Mysuru – Dr MGR Chennai Central Vande Bharat Express Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह करीब 11 बजे दक्षिण भारत के लिए पहली बार केएसआर बेंगलुरु से मैसूर-डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की स्पेशल सर्विस को हरी झंडी दिखाकर शुरू करेंगे। ट्रेन संख्या 20607/20608 डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल - मैसूर - डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का रेगुलर ऑपरेशन 12 नवंबर से दोनों स्टेशनों यानी डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल और मैसूर की बीच शुरू होगा।

हफ्ते में 6 दिन मिलेगी सर्विस

ट्रेन संख्या 20607/20608 डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल - मैसूर - डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सर्विस सेवा सप्ताह में 6 दिन (बुधवार को छोड़कर) दोनों स्टेशनों पर मिलेगी। मैसूर - डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस में 14 चेयर कार और 2 एक्जीक्यूटिव चेयर कार (कुल 16 कोच) शामिल होंगे।


6 घंटा 40 मिनट में पहुंच जाएंगे मैसूर से चेन्नई

वंदे भारत का इकोनॉमी क्लास या एसी चेयर कार में मैसूर और चेन्नई के बीच का बेसिक किराया 921 रुपये होगा और एग्जीक्यूटिव क्लास से यात्रा करने वालों से 2,295 रुपये चार्ज देना होगा। जो लोग मैसूर और बेंगलुरु के बीच सर्विस का फायदा उठाना चाहते हैं, उन्हें इकोनॉमी क्लास में 368 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास में 768 रुपये का चार्ज देना होगा। मैसूर और चेन्नई के बीच एक तरफ से 504 किमी की दूरी को पूरा करने में लगभग 6 घंटे 40 मिनट का समय लगेगा। वंदे भारत पर टिकट का किराया शताब्दी किराए से लगभग 39% अधिक है और ऐसा इसलिए है क्योंकि रिजर्वेशन और खाने पीने के शुल्क के लिए 40 रुपये एसी चेयर कार के लिए और 75 रुपये एक्जिक्यूटिव क्लास के लिए देने होंगे।

वंदे भारत ट्रेन की खासियत

भारतीय रेलवे वंदे भारत को ऑपरेट करती है। ये बिजली से चलने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन है, जो अब तक की लॉन्च की गई ट्रेनों का सबसे बेस्ट वर्जन है। एयरकंडीशन कोच और रिकलाइनर सीट इस ट्रेन की खासियत है। एग्जीक्यूटिव क्लास की सीटों में 180 डिग्री रोटेटेबल सीटें होंगी, जबकि इकॉनोमी क्लास की सीटों को आगे की ओर खिसकाया जा सकता है, जैसे कि कारों में होता है। एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को छोड़कर सभी दिनों में चलेगी। चेन्नई, बेंगलुरु और मैसूर के बीच 16 डिब्बों के साथ चलेगी और इसमें 1,128 यात्रियों के बैठने की क्षमता है।

 

वंदे भारत ट्रेन 

आमतौर पर एक ट्रेन का वजन 1,400 से 1,500 टन के बीच होता है, लेकिन इस ट्रेन का वजन 850 टन होता है। अधिकांश बुलेट ट्रेनें 100 मील प्रति घंटे की गति तक पहुंचने के लिए शून्य से 58 सेकंड का समय लेती हैं। वहीं, दक्षिण भारत में लॉन्च होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस इसे 52 सेकंड में पार कर लेगी।

Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।