Gold Rate Today in India: अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों के नजरिए को लेकर बाजार के सतर्क रुझान ने गोल्ड की चमक आज लगातार दूसरे दिन फीकी की तो इंडस्ट्रियल डिमांड में नरमी से चांदी पर भी दबाव दिखा। गोल्ड की बात करें तो लगातार दो दिनों की स्थिरता के बाद दो दिनों में 10 ग्राम 24 कैरट वाला गोल्ड ₹230 और 22 कैरट वाला ₹210 सस्ता हुआ है। आज की बात करें तो राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरट और 22 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹10 सस्ता हुआ है। चांदी की बात करें तो आज इसकी भी चमक फीकी हुई है। लगातार सात दिनों की स्थिरता के बाद आज इसके भाव नीचे आए हैं। एक किलो चांदी आज ₹100 सस्ती हुई है।
देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...
सात दिनों की स्थिरता के बाद फिसली चांदी
चांदी की बात करें तो लगातार सात दिनों की स्थिरता के बाद आज इसके भाव कम हुए हैं। सात दिनों की स्थिरता से पहले भी 28 जुलाई को एक किलो चांदी ₹5 हजार सस्ती हुई थी। अब आज की बात करें तो दिल्ली में एक किलो चांदी ₹100 सस्ती होकर ₹2,34,900 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी यह इसी भाव पर बिक रही है।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने महंगाई को लेकर चिंताएं जाहिर की हैं जिसके चलते बाजार सतर्क है। निवेशकों की नजर अब अमेरिका के अहम इकनॉमिक डेटा पर है, जिसमें नॉन-फार्म पेरोल रिपोर्ट और लेबर मार्केट के दूसरे इंडिकेटर शामिल हैं। इनसे भविष्य में ब्याज दरों में बदलाव के रुझान पर असर पड़ सकता है। इस हफ्ते सोने-चांदी की चमक अमेरिका के रोजगार डेटा, डॉलर में उतार-चढ़ाव, कच्चे तेल की कीमतों और फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर बदलते रुझानों से तय होगी।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।