Vande Bharat Accident: वंदे भारत (Vande Bharat) ट्रेन से मवेशियों के टकराने का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को वंदे भारत ट्रेन एक बार फिर हादसे का शिकार हो गई है। गुजरात में उदवाड़ा और वापी (Udvada and Vapi) स्टेशनों के बीच गुरुवार शाम मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस (Mumbai-Gandhinagar Vande Bharat Superfast Express) से एक मवेशी टकरा गया। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि टक्कर से ट्रेन के फ्रंट पैनल को मामूली नुकसान पहुंचा है। इस रूट पर यह ट्रेन दो महीना पहले शुरू हुई थी। इसके बाद इस रूट पर सेमी-हाई स्पीड ट्रेन से मवेशी के टकराने की यह चौथी घटना है।
