भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुआई वाले नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) होंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति (Vice-President of India) होंगे। शनिवार 6 अगस्त की शाम में उपराष्ट्रपति चुनाव के नतीजों का ऐलान किया गया, जिसमें उन्होंने संयुक्त विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को 346 मतों से हराकर जीत हासिल की। जगदीप धनखड़ को कुल 725 वोटों में से 528 मत मिले, जबकि 15 वोट को अवैध करार दिया गया। वहीं उनके मुकाबले माग्रेट अल्वा को सिर्फ 182 सांसदों का ही वोट मिल पाया।
