Weather Today: कई राज्यों में अप्रैल महीने में ही आसमान से अंगारे बरस रहे हैं। लोग बेहाल हैं। शुक्रवार को तो देश में कई जगहों पर पारा ने पिछले कई साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पूर्वी उत्तर प्रदेश का बांदा भट्ठी बन गया। वहा पारा 47.4 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। अप्रैल में इतनी गर्मी बांदा में कभी रिकॉर्ड नहीं की गई थी। इससे पहले 29 अप्रैल 1979 को बांदा में अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पूरे देश के हिसाब से भी शुक्रवार को बांदा में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया।