Get App

Weather Update: अगस्त महीने में औसत से 3.4% ज्यादा हुई बारिश, लेकिन धान की पैदावार हो सकती है कम

Weather Update: जून से सितंबर के बीच मानसून के पहले तीन महीनों में देश में औसत से 3 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 01, 2022 पर 9:07 AM
Weather Update: अगस्त महीने में औसत से 3.4% ज्यादा हुई बारिश, लेकिन धान की पैदावार हो सकती है कम
उत्तर भारत में जिन इलाकों में सबसे अधिक धान की खेती होती है। वहां बारिश कम हुई है।

Weather Update: देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। वहीं कुछ राज्य ऐसे भी हैं जो भारी बारिश और बाढ़ का सामना कर रहे हैं। कई राज्यों में नदियों का जल स्तर भी खतरे के निशान से ऊपर हो गया है। इस बीच मौसम विभाग (India Meteorological Department - IMD) ने बताया कि भारत में अगस्त महीने में औसत से 3.4 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। इसकी वजह ये है कि दक्षिण भारत के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश हुई है।

बता दें कि अगर किसी सीजन में 50 साल के औसत 79 सेंटीमीटर का 96 फीसदू से लेकर 104 फीसदी तक बारिश होती है तो उसे मौसम विभाग से औसत बारिश मानता है।

धान की खेती वाले इलाकों में बारिश कमजोर

जून-सितंबर के मानसून के मौसम में पहले तीन महीनों में भारत में औसत से 6 फीसदी अधिक बारिश हुई है। इसकी वजह ये है कि जुलाई में 16.8 फीसदी अधिक बारिश हुई है। इससे जून महीने में जो 8 फीसदी कम बारिश हुई है। उसकी कमी भी पूरी हो गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त महीने में सोयाबीन और कपास की खेती करने वाले इलाकों में भारी बारिश हुई है। हालांकि उत्तर भारत में जिन इलाकों में सबसे अधिक धान की खेती होती है। वहां बारिश कम हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें