Weather Update: यूपी समेत इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानिए अपने शहर में मौसम का हाल

Weather Update: देश के उत्तरी राज्यों में अगले हफ्ते से कड़ाके ठंड पड़ने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 11 दिसंबर से कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर भारत का मौसम बदल जाएगा। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की आशंका जताई गई है

अपडेटेड Dec 09, 2023 पर 9:25 AM
Weather Update: अगले 24 घंटों में असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और मेघालय के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है।

Weather Update: राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में अब तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। कई राज्यों में तो सुबह-सुबह घना कोहरा छाने लगा है। इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों उत्तर भारत समेत देशभर में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 11 दिसंबर से कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर भारत का मौसम बदल जाएगा। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की आशंका जताई गई है। वहीं निचले इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आज यानी शनिवार (9 दिसंबर) को बिहार, यूपी, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, झारखंड, तेलंगाना में हल्की बारिश हो सकती है।

दिल्ली में जहरीली हवा से सांस लेना मुश्किल

दिल्ली के प्रदूषण की अगर बात करें तो हवा की गुणवत्ता अब भी ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बरकरार है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (Delhi AQI Today) 316 दर्ज किया गया है। आनंद विहार में आज सुबह एक्यूआई 316 दर्ज किया गया। वहीं बाकी के इलाकों की बात करें तो आईटीओ और लोधी रोड में हवा का स्तर 307 और 224 रहा. RK पुरम में एक्यूआई 330 रिकॉर्ड किया गया।


इन राज्यों में बढ़ेगी ठिठुरन

भारत के उत्तरी राज्यों में अगले हफ्ते से कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। IMD ने पूर्वानुमान लगाया है कि उत्तर भारत में 10 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। मौसम एजेंसी ने कहा कि 11 दिसंबर से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में मौसम बदल जाएगा। जिससे हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश में आने वालो 2-3 दिनों के भीतर ज्यादातर जिलों के रात के तापमान में गिरावट आ सकती है। इससे लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ सकता है। पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई है। जिसमें अंबेडकर नगर में 0.5 मिमी, अमेठी में 0.7, आजमगढ़ में 1.2 मिमी, चित्रकूट में 1.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Iraq University Fire: सोरन यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में लगी भीषण आग, 14 छात्रों की मौत

दिल्ली में आज का अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान 25 और 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं, शाम के समय तेज हवाएं चल सकती हैं। जिससे शनिवार और रविवार दोनों ही दिन न्यूनतम तापमान घट सकता हैं। शाम को ठंड बढ़ेगी। चक्रवात मिचौंग का असर कई अन्य राज्यों में भी देखने को मिला है। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और झारखंड के कई जिलों में आज (9 दिसंबर 2023) बारिश हो सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।