Weather Update: देशभर के ज्यादातर राज्यों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी बारिश का ये दौर जारी रहेगा। दिल्ली-NCR वासी मौसम की अलग ही मार झेल रहे हैं। दोपहर में उमस और सुबह शाम बारिश हो रही है। दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3-4 दिनों तक दिल्ली में बारिश हो सकती है। इससे लोगों को उमस से राहत मिलेगी। हालांकि तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं आएगा।
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में 05 से 08 अगस्त के बीच जोरदार बारिश हो सकती है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में आज और बारिश की संभावना जताई गई है।
दिल्ली-NCR में मौसम का हाल
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, करावल नगर, सिविल लाइंस, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, सीलमपुर, शहादरा, विवेक विहार, लाल किला, प्रीत विहार, राजीव चौक सहित दिल्ली के कुछ स्थानों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं नोएडा में भी वीकेंड में बारिश हो सकती है। इस वीकेंड नेडा वासियों को गर्मी से राहत मिलेगी। 6 अगस्त को कुछ इलाकों में बूंदाबांदी देखने को भी मिल सकती है। कई इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रह सकता है। 7 से 9 अगस्त तक बिल्कुल भी बारिश नहीं होगी। वहीं 6 अगस्त को गुरुग्राम और गाजियाबाद में भी हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली में बदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास बारिश की वजह से सड़कों पर जलभराव हो गया।
उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, लखनऊ में गरज के साथ बारिश हो सकती है।
आज मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी आशंका जताई गई है। इसी के साथ, हिमाचल प्रदेश, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश हो सकती है।