Weather Update: दुनिया भर में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और खराब मौसम के लिए जिम्मेदार अल नीनो के इस साल के अंत में ला नीना स्थिति में परिवर्तित होने का अनुमान है। यह जानकारी विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने दी है। WMO के अनुसार, दुनिया भर में लोगों ने अप्रैल का महीना अब तक का सबसे गर्म महीना और लगातार 11वें महीने रिकॉर्ड-उच्च तापमान का अनुभव किया। इसके अनुसार, पिछले 13 महीने में समुद्र की सतह का तापमान रिकॉर्ड-उच्च स्तर पर रहा है। बता दें कि दिल्ली-NCR समेत देश के कई राज्यों में इस वक्त गर्मी ने तांडव मचाया हुआ है। भीषण गर्मी का हाल इस कदर कहर बरपा रहा है कि कई लोग अपनी जान गवा चुके हैं।