Weather Updates: आज दिल्लीवालों को झेलनी पड़ेगी भीषण गर्मी, इन राज्यों में 42 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहेगा तापमान

IMD ने एक बुलेटिन जारी कर कहा कि पंजाब, हरियाणा-दिल्ली, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, ओडिशा और झारखंड के अलग-अलग इलाकों में 18 और 19 अप्रैल को भीषण लू चलने की प्रबल संभावना है

अपडेटेड Apr 18, 2022 पर 12:28 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है

Weather Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को भीषण लू चलने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि सोमवार सुबह शहर में न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।

IMD ने एक बुलेटिन जारी कर कहा है कि पंजाब, हरियाणा-दिल्ली, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, ओडिशा और झारखंड के अलग-अलग इलाकों में 18 और 19 अप्रैल को भीषण लू चलने की प्रबल संभावना है। आईएमडी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे रिलेटिव ह्यूमिडिटी 52 प्रतिशत दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें- Maruti Suzuki की सभी गाड़ियां हुईं महंगी, जानिए कीमतों पर कितना होगा असर


बता दें कि अप्रैल महीने में ही दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी और लू की तपिश तेज होने लगी है। लोगों को अप्रैल में ही मई-जून की गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि इस सप्ताह लोगों को गर्मी और सताएगी। गर्मी का चढ़ा पारा लोगों के लिए परेशानी का सबब बनने लगा है।

दिल्ली में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 18 से 20 अप्रैल तक येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान भीषण लू चलेगी और तेज धूप निकलेगी। इसके पहले 15 से 17 अप्रैल तक कई इलाकों में बादल छाए रहे। जिस वजह से अधिकतम तापमान में थोड़ी बहुत गिरावट दर्ज की गई थी।

मौसम विभाग के अनुसार, 18 अप्रैल से फिर भीषण गर्म और लू का प्रकोप शुरू होगा। इस सप्ताह दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं।

दिल्ली की गर्मी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार राजधानी दिल्ली में इस साल अप्रैल में 12 साल में सबसे अधिक अब तक पांच दिन ऐसे दर्ज किए गए हैं जब भीषण लू चली है। इससे पहले अप्रैल, 2017 में ऐसे चार दिन दर्ज किए थे।

राजधानी में 21 अप्रैल, 2017 को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। महीने का अब तक का उच्चतम अधिकतम तापमान 29 अप्रैल, 1941 को 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली में पिछले सोमवार को 42.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।