Maruti Suzuki की सभी गाड़ियां हुईं महंगी, जानिए कीमतों पर कितना होगा असर

Maruti Suzuki ने कहा, दिल्ली में विभिन्न मॉडलों की कीमतों में औसतन 1.3 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। अतिरिक्त कॉस्ट का कुछ बोझ कीमत में बढ़ोतरी के जरिए कस्टमर्स पर डालना जरूरी हो गया था।

अपडेटेड Apr 18, 2022 पर 11:10 AM
मारुति सुजूकी ने कहा, इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी के चलते पिछले साल उसकी विभिन्न इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी से कंपनी की गाड़ियों की कॉस्ट पर खासा नकारात्मक असर पड़ा है

Maruti Suzuki hikes vehicle prices : देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजूकी इंडिया (MSI) ने सोमवार को कहा कि उसने अपने सभी मॉडलों की कीमतें बढ़ा दी हैं। कंपनी ने इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी के चलते यह फैसला किया है।

कार कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा, इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी के चलते पिछले साल उसकी विभिन्न इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी से कंपनी की गाड़ियों की कॉस्ट पर खासा नकारात्मक असर पड़ा है।

औसतन 1.3 फीसदी बढ़ी कीमत


कंपनी ने कहा, “दिल्ली में विभिन्न मॉडलों की कीमतों में औसतन 1.3 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। अतिरिक्त कॉस्ट का कुछ बोझ कीमत में बढ़ोतरी के जरिए कस्टमर्स पर डालना जरूरी हो गया था।” कंपनी ने अप्रैल में कीमतें बढ़ाने की योजना बनाई थी और इसका असर सभी मॉडल्स पर अलग-अलग रहा है।

अब इस राज्य में गायों को पालने के लिए लेना पड़ेगा लाइसेंस, चाहिए होगी 100 गज जगह- ये होंगे नए नियम

जनवरी, 2021 के बाद 8.8% महंगी हो चुकी हैं मारुति की कारें

MSI इनपुट कॉस्ट में लगातार बढ़ोतरी के कारण जनवरी, 2021 से मार्च, 2022 के बीच गाड़ियों की कीमत लगभग 8.8 फीसदी बढ़ा चुकी है। कंपनी घरेलू बाजार में Alto से लेकर S-Cross तक कई मॉडल बेचती है।

महिंद्रा की गाड़ियां 63,000 रुपये तक हुईं महंगी

ऑटो सेक्टर की एक अन्य कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने गुरुवार को कहा था कि उसने तत्काल प्रभाव से अपने भी मॉडलों की कीमत 2.5 फीसदी तक बढ़ा दी है। कंपनी ने एक बयान में कहा था कि इससे सभी मॉडलों और वेरिएंट्स की कीमत 10,000 रुपये से 63,000 रुपये तक बढ़ जाएगी।

Business Idea: रजनीगंधा के फूलों की खेती से करें लाखों की कमाई, जानिए कैसे करें शुरू

महिंद्रा ने कहा, स्टील, एल्युमीनियम, पैलेडियम आदि प्रमुख कमोडिटीज के महंगा होने के कारण कीमतों में यह बढ़ोतरी की गई है। एमएंडएम (M&M) ने कहा, कंपनी के लिए कमोडिटी की कीमतों में बढ़ोतरी आंशिक बोझ कस्टमर्स पर डालना जरूरी हो गया था।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।