Get App

Weather Updates: UP-बिहार में गर्मी से राहत के आसार नहीं, दिल्ली में येलो अलर्ट जारी

Weather Updates: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। IMD ने 7 से 10 जून तक उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बिहार और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं 7 जून को पश्चिम राजस्थान के कुछ इलाकों मे तूफान (50-60 किलोमीटर प्रति घंटे) और ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 07, 2024 पर 9:03 AM
Weather Updates: UP-बिहार में गर्मी से राहत के आसार नहीं, दिल्ली में येलो अलर्ट जारी
Weather Updates: मौसम विभाग के मुताबिक 7 और 8 जून को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और देर शाम तक हल्की बारिश हो सकती है।

देश के कई राज्यों में लोग भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। वहीं कुछ राज्यों में बारिश से लोगों को थोड़ा राहत मिली है। हालांकि, देश में मानसून का आगमन हो चुका है। कुछ राज्यों में प्री-मॉनसून गतिविधियां भी शुरू हो चुकी हैं। लेकिन फिर भी कई इलाकों में गर्मी से राहत नही मिली है। मौसम विभाग ने 7 से 10 जून तक उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बिहार और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं 7 जून को पश्चिम राजस्थान के कुछ इलाकों में तूफान (50-60 किलोमीटर प्रति घंटे) और ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार देश के कई राज्यों में मानसून जल्द ही दस्तक देगा। अगले पांच दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। अगले 5 दिनों में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज के साथ बारिश का अनुमान जताया है।

दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार को हल्की बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। आज (7 जून) और 8 जून (शनिवार) के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिन दिल्ली में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं देर शाम तक हल्की बारिश हो सकती है। IMD ने कहा है कि इसके बाद एक बार फिर आने वाले दिनों में 45 डिग्री सेल्सियस या इससे भी अधिक तापमान बढ़ सकता है। दिल्ली में शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। यह सामान्य से कम है। मौसम विभाग का कहना है कि नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से शहर के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें