Credit Cards

Weather Updates: मुंबई में 10 जून को मानसून देगा दस्तक, भीषण गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत

Maharashtra Weather Updates: मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई इलाके भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैँ। मुंबई का तापमान बढ़ता जा रहा है। जिससे लोगों के हाल बेहाल हैं। लेकिन मुंबईकरों के लिए गुड न्यूज आ गई है। उन्हें ज्यादा दिन अब गर्मी की मार नहीं झेलना पड़ेगा। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि मुंबई समेत महाराष्ट्र में 10 जून तक मानसून दस्तक दे देगा

अपडेटेड Jun 06, 2024 पर 5:05 PM
Story continues below Advertisement
Mumbai Weather Updates: मुंबई में जल्द ही प्री मानसून की गतिविधियां शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।

चिलचिलाती गर्मी से मुंबईकरों के हाल बेहाल है। मुंबईकरों के लिए एक शानदार खबर सामने आई है। अब उन्हें ज्यादा दिनों तक गर्मी की मार नहीं झेलनी पड़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई समेत महाराष्ट्र में 10 जून को मानसून दस्तक देगा। वहीं मुंबई के कुछ इलाकों में प्री मानसून की बारिश शुरू हो गई है। गोवा में मानसून दस्तक दे चुका है। 5 जून को मुंबई के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। इसे प्री मानसून कहा जा रहा है। मुंबई के बोरीवली, कांदिवली और दादर जैसे इलाकों में बारिश हुई- है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों और दिनों में मुंबई में और ज्यादा बारिश हो सकती है।

बता दें कि दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में अपने निर्धारित समय से पहले ही 30 मई को पहुंच गया था। वहीं, अब तक मॉनसून केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में पहुंच चुका है। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि जल्द ही मानसून अन्य राज्यों में पहुंचने की संभावना है।

10 जून को महाराष्ट्र में मानसून की एंट्री


मौसम विभाग का कहना है कि मुंबई समेत महाराष्ट्र में 10 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 6 जून से 10 जून के बीच मुंबई में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून आने से पहले इस हफ्ते के दौरान ज्यादा प्री-मानसून बारिश होने की संभावना है। इससे मुंबई के तापमान में गिरावट आ सकती है। मुंबई में 07 से 10 जून के बीच सामान्य प्री-मानसून बारिश होने की संभावना है। IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते मुंबई का अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

मुंबई में हुई बारिश

मुंबई के कई इलाकों में 5 जून को सुबह प्री-मॉनसून बारिश हुई। जिससे लोगों को कुछ देर के लिए भीषण गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिली। मुंबई के कुछ हिस्सों में सुबह करीब 7 बजे से हल्की बारिश शुरू हो गई। बीएमसी के मुताबिक, शहर के दादर, कांदिवली, माटुंगा, ओशिवरा, वडाला, घाटकोपर आदि इलाकों में सुबह 7 से 8 बजे के बीच 4 मिमी से 26 मिमी के बीच बारिश हुई। मध्य और दक्षिण मुंबई के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश हुई।

वीकेंड पर होगी मूसलाधार बारिश

मौसम विभाग ने कोंकण, गोवा में 8 और 9 जून को अलग-अलग स्थानों पर भारी (64.5-115.5 मिलीमीटर) से लेकर बहुत भारी बारिश (115.5-204.4 मिमी) होने की संभावना जताई है। वहीँ, मध्य महाराष्ट्र में 9 जून को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

Weather Update: चिलचिलाती गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, अल नीनो इस महीने होगा समाप्त

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।