Get App

Weather Updates: दिल्ली-NCR में फिर से लू की वापसी, मुंबई में बारिश, कई इलाकों में जलभराव

Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में आंधी और तेज हवाओं की वजह से लू से थोड़ी राहत मिली थी। लेकिन आज एक बार फिर लू की वापसी होने वाली है। दिल्ली में अभी मानसून आने में 8-10 दिन लग सकते हैं। वहीं 9 जून को मुंबई में मानसून ने दस्तक दे दी है। 10 जून को रात से ही मुंबई के कई इलाकों में भारी बारिश हुई

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 10, 2024 पर 1:29 PM
Weather Updates: दिल्ली-NCR में फिर से लू की वापसी, मुंबई में बारिश, कई इलाकों में जलभराव
Weather Updates: कर्नाटक, महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है।

देश के कई इलाके अभी भी भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। वहीं कुछ राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। इससे वहां झामझम बारिश जारी है। लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 10 जून से 13 जून तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार और झारखंड के अलग-अलग स्थानों पर लू का दौर जारी रह सकता है। वहीं कर्नाटक, महाराष्ट्र, असम और मेघालय में मानसून ने दस्तक दे दी है। इससे कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

दक्षिण पश्चिम मानसून सामान्य समय से दो दिन पहले ही महाराष्ट्र में दस्तक दे चुका का है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई में आमतौर पर मानसून 11 जून तक आ जाता है। हालांकि पिछले साल अरब सागर में बिपरजॉय चक्रवाती तूफान के कारण 24 जून को आया था। मुंबई में 9 जून से बारिश हो रही है। शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या देखने को मिली।

दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली में एक बार फिर जानलेवा लू का दौर शुरू हो रहा है। यह लू कम से कम 15 जून तक चलेगी। इस दौरान तापमान 45 से 46 डिग्री तक जा सकता है। अगले तीन दिन के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को भी कुछ जगहों पर तापमान 45 डिग्री के आसपास रहा। रविवार से ही गर्मी बढ़ने लगी है। अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री के स्तर पर पहुंच गया। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री रहा जो कि सामान्य है। IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 28 से 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें