Weather Updates: दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, गुजरात में रेड अलर्ट जारी

Rain Alert: देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। मानसून सक्रिय होते ही मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में अच्छी बरसात हो रही है। इस बीच मौसम मौसम विभाग ने दिल्ली समेत 16 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं गुजरात में भारी बारिश की आशंका जताई है। इसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है

अपडेटेड Jul 03, 2024 पर 10:17 AM
Rain Alert: मौसम विभाग ने 3 जुलाई को पूर्वोत्तर राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

मानूसन पूरे देश में पहुंच चुका है। महाराष्ट्र, गुजरात गोवा जैसे राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। दिल्ली-NCR में भी मानसून की एंट्री के दौरान रिकॉर्ड बारिश देखने को मिली। दक्षिण पश्चिम नानसून के आगे बढ़ने के बाद कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने बारिश को देखते हुए गुजरात में आज (3 जुलाई 2024) रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में 3 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आज कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई है।

मौसम विभाग ने 3 जुलाई को पूर्वोत्तर राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। IMD का कहना है कि कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, केरल और माहे, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 3 से 6 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है। वहीं सौराष्ट्र और कच्छ में 5 जुलाई तक मूसलाधार बारिश हो सकती है।

दिल्ली में मौसम का हाल


दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 29.26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी में दिन भर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई गई है। दिल्ली में आज दिन भर बादल छाए रहेंगे। तेज हवाएं चल सकती हैं। इनकी गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। दिल्ली में AQI 168 है। AQI जितना अधिक होगा, वायु प्रदूषण का स्तर उतना ही अधिक होगा। इससे स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं उतनी ही ज्यादा बढ़ जाएंगी। 300 से अधिक का AQI खतरनाक माना गया है।

इन राज्यों में भी भारी बारिश के आसार

उत्तर-पश्चिमी राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। जिससे अगले तीन दिनों में जम्मू और कश्मीर में भारी बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में 6 जुलाई तक, मध्य प्रदेश में कल तक और छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश हो सकती है। अब उत्तर-पूर्वी राज्यों की बात करें तो, आईएमडी ने 6 जुलाई तक बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की आशंका जताई है। झारखंड और पश्चिम बंगाल में कल तक और ओडिशा में 6 जुलाई को। इसके अलावा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 4 और 5 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है।

पहाड़ी राज्यों में मौसम का हाल

पहाड़ी राज्यों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश राहत और आफत दोनों लेकर आई है। हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां आज से लेकर 6 जुलाई तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने हिमाचल में 6 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में भी आज गरज चमक के साथ भारी बरसात हो सकती है। आईएमडी ने उत्तराखंड में 6 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Weather Updates: गुजरात में भारी बारिश की आशंका, दिल्ली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, चलेंगी तेज हवाएं, इन राज्यों में रेड अलर्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।