मानूसन पूरे देश में पहुंच चुका है। महाराष्ट्र, गुजरात गोवा जैसे राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। दिल्ली-NCR में भी मानसून की एंट्री के दौरान रिकॉर्ड बारिश देखने को मिली। दक्षिण पश्चिम नानसून के आगे बढ़ने के बाद कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने बारिश को देखते हुए गुजरात में आज (3 जुलाई 2024) रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में 3 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आज कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई है।
