चिलचिलाती गर्मी से मुंबईकरों के हाल बेहाल है। मुंबईकरों के लिए एक शानदार खबर सामने आई है। अब उन्हें ज्यादा दिनों तक गर्मी की मार नहीं झेलनी पड़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई समेत महाराष्ट्र में 10 जून को मानसून दस्तक देगा। वहीं मुंबई के कुछ इलाकों में प्री मानसून की बारिश शुरू हो गई है। गोवा में मानसून दस्तक दे चुका है। 5 जून को मुंबई के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। इसे प्री मानसून कहा जा रहा है। मुंबई के बोरीवली, कांदिवली और दादर जैसे इलाकों में बारिश हुई- है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों और दिनों में मुंबई में और ज्यादा बारिश हो सकती है।