WhatsApp ने दिसंबर 2022 में बैन किए 36 लाख से अधिक भारतीय अकाउंट्स, इस वजह से हुई कार्रवाई

WhatsApp फर्जी खबरों और अभद्र भाषा को बढ़ावा देने वाले अकाउंट्स पर लगातार कार्रवाई कर रही है। 1 दिसंबर 2022 से 31 दिसंबर 2022 के बीच में कुल 36.77 लाख अकाउंट्स को बैन किया गया है। इसमें 13.89 लाख अकाउंट्स को किसी यूजर के रिपोर्ट करने से पहले ही सक्रियता के साथ बैन किया गया है। नवंबर महीने में मैसेजिंग ऐप ने 37.16 लाख अकाउंट्स को बैन किया था, जो दिसंबर महीने में घटकर 36.77 लाख हो गई है

अपडेटेड Feb 02, 2023 पर 3:57 PM
WhatsApp ने 13,89,000 अकाउंट्स को यूजर्स द्वारा रिपोर्ट करने से पहले ही बैन कर दिया गया

मेटा (Meta) के स्वामित्व वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप (WhatsApp) ने दिसंबर 2022 में लाखों भारतीय अकाउंट्स को बैन कर दिया। अकाउंट्स बैन की जानकारी WhatsApp ने एक आधिकारिक बयान में दी है। WhatsApp कंपनी की पॉलिसी का उल्लंघन, यूजर्स की शिकायत और दूसरे अन्य कारणों से हर महीने लाखों की संख्या में अकाउंट्स बैन करता है। हालांकि, दिसंबर महीने में बैन हुए अकाउंट्स की संख्या नवंबर के मुकाबले कुछ कम है। फर्जी खबरों और अभद्र भाषा को बढ़ावा देने वाले अकाउंट्स पर कंपनी लगातार कार्रवाई कर रही है।

इसी क्रम में WhatsApp ने एक बयान में बताया कि दिसंबर 2022 में कंपनी ने भारत में कुल 36,77,000 अकाउंट्स पर बैन लगाया। इनमें से 13,89,000 अकाउंट्स को किसी भी रिपोर्ट से पहले ही सक्रिय रूप से बैन कर दिया गया था। इन अकाउंट्स को आईटी नियमों का उल्लंघन करते पाया गया।

नवंबर महीने में मैसेजिंग ऐप ने 37.16 लाख अकाउंट्स को बैन किया था, जो दिसंबर महीने में घटकर 36.77 लाख हो गई। कंपनी ने कहा कि इसमें 13.89 लाख भारतीय अकाउंट्स को एक्टिवली बैन किया गया है। कंपनी हर महीने IT Rules 2021 के तहत बैन किए गए भारतीय अकाउंट्स की जानकारी देती है।


WhatsApp ने बताया, '1 दिसंबर 2022 से 31 दिसंबर 2022 के बीच में कुल 36.77 लाख अकाउंट्स को बैन किया गया है। इसमें 13.89 लाख अकाउंट्स को किसी यूजर के रिपोर्ट करने से पहले ही सक्रियता के साथ बैन किया गया है।'

ये भी पढ़ें- Emirates का प्लेन जहां से उड़ा था 13 घंटे बाद उसी एयरपोर्ट पर वापस किया लैंड, जानें क्यों हवा में घूमता रहा विमान

दिसंबर में मैसेजिंग प्लेटफॉर्म कंपनी को भारतीय यूजर्स की तरफ से कुल 1,607 शिकायतें मिलीं, जिनमें से 1,459 अकाउंट्स को बैन करने की अपीलें थीं। जबकि नवंबर 2022 में केवल 946 शिकायतें यूजर्स की ओर से मिली थीं। मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने कुल शिकायतों में से 166 अपीलों पर एक्शन लिया।

कंपनी की सिक्योरिटी को अपडेट करते रहने के लिए प्लेटफॉर्म समय-समय पर नए फीचर्स को भी लॉन्च करता रहता है। बता दें कि व्हाट्सएप भारत में सबसे भरोसेमंद मैसेजिंग ऐप में से एक है। भारत में करीब 53 करोड़ से अधिक लोग बातचीत के लिए व्हाट्सएप पर निर्भर हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।