Get App

WhatsApp ने दिसंबर 2022 में बैन किए 36 लाख से अधिक भारतीय अकाउंट्स, इस वजह से हुई कार्रवाई

WhatsApp फर्जी खबरों और अभद्र भाषा को बढ़ावा देने वाले अकाउंट्स पर लगातार कार्रवाई कर रही है। 1 दिसंबर 2022 से 31 दिसंबर 2022 के बीच में कुल 36.77 लाख अकाउंट्स को बैन किया गया है। इसमें 13.89 लाख अकाउंट्स को किसी यूजर के रिपोर्ट करने से पहले ही सक्रियता के साथ बैन किया गया है। नवंबर महीने में मैसेजिंग ऐप ने 37.16 लाख अकाउंट्स को बैन किया था, जो दिसंबर महीने में घटकर 36.77 लाख हो गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 02, 2023 पर 3:57 PM
WhatsApp ने दिसंबर 2022 में बैन किए 36 लाख से अधिक भारतीय अकाउंट्स, इस वजह से हुई कार्रवाई
WhatsApp ने 13,89,000 अकाउंट्स को यूजर्स द्वारा रिपोर्ट करने से पहले ही बैन कर दिया गया

मेटा (Meta) के स्वामित्व वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप (WhatsApp) ने दिसंबर 2022 में लाखों भारतीय अकाउंट्स को बैन कर दिया। अकाउंट्स बैन की जानकारी WhatsApp ने एक आधिकारिक बयान में दी है। WhatsApp कंपनी की पॉलिसी का उल्लंघन, यूजर्स की शिकायत और दूसरे अन्य कारणों से हर महीने लाखों की संख्या में अकाउंट्स बैन करता है। हालांकि, दिसंबर महीने में बैन हुए अकाउंट्स की संख्या नवंबर के मुकाबले कुछ कम है। फर्जी खबरों और अभद्र भाषा को बढ़ावा देने वाले अकाउंट्स पर कंपनी लगातार कार्रवाई कर रही है।

इसी क्रम में WhatsApp ने एक बयान में बताया कि दिसंबर 2022 में कंपनी ने भारत में कुल 36,77,000 अकाउंट्स पर बैन लगाया। इनमें से 13,89,000 अकाउंट्स को किसी भी रिपोर्ट से पहले ही सक्रिय रूप से बैन कर दिया गया था। इन अकाउंट्स को आईटी नियमों का उल्लंघन करते पाया गया।

नवंबर महीने में मैसेजिंग ऐप ने 37.16 लाख अकाउंट्स को बैन किया था, जो दिसंबर महीने में घटकर 36.77 लाख हो गई। कंपनी ने कहा कि इसमें 13.89 लाख भारतीय अकाउंट्स को एक्टिवली बैन किया गया है। कंपनी हर महीने IT Rules 2021 के तहत बैन किए गए भारतीय अकाउंट्स की जानकारी देती है।

WhatsApp ने बताया, '1 दिसंबर 2022 से 31 दिसंबर 2022 के बीच में कुल 36.77 लाख अकाउंट्स को बैन किया गया है। इसमें 13.89 लाख अकाउंट्स को किसी यूजर के रिपोर्ट करने से पहले ही सक्रियता के साथ बैन किया गया है।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें