खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष पद के लिए संजय सिंह (Sanjay Singh) के चुनाव के विरोध में बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) का पद्मश्री पुरस्कार (Padma Shri Award) लौटाने का फैसला व्यक्तिगत है। हालांकि, फिर भी उन्हें इस कदम पर दोबारा विचार करने के लिए समझाने की कोशिश की जाएगी। ओलंपिक पदक विजेता पहलवान पूनिया ने बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के विश्वासपात्र संजय सिंह के WFI में शीर्ष पद के लिए चुने जाने के एक दिन बाद पद्मश्री सम्मान लौटाने का फैसला किया।
