Year End 2023: लेबर मिनिस्ट्री ने 'अधिकतम शासन, न्यूनतम सरकार' के मंत्र पर चलते हुए साल 2023 में सरकारी कार्यालयों में बदलाव लाने, पेंशनभोगियों के लिए जीवनयापन में आसानी सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए। केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने केंद्र सरकार की ओर से विभिन्न जन-समर्थक और कर्मचारियों के हित में कदम उठाए जाने के कारण वर्ष 2023 को महत्वपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुनिश्चित किया कि शासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग एक साधन के तौर पर किया जाए।
