Yes Bank-DHFL Scam: सीबीआई ने ABIL ग्रुप के चेयरमैन अविनाश भोंसले को गिरफ्तार किया

Yes Bank-DHFL Scam: अविनाश को DHFL-Yes bank लोन केस में गिरफ्तार किया गया है। CBI ने पिछले महीने ABIL के दफ्तरों पर भी छापा मारा था

अपडेटेड May 26, 2022 पर 10:14 PM
CBI ने पिछले महीने ABIL के दफ्तरों पर भी छापा मारा था

Yes Bank-DHFL Scam: जांच एजेंसी CBI ने गुरुवार देर शाम ABIL ग्रुप के प्रमोटर अविनाश भोंसले को गिरफ्तार कर लिया। अविनाश को DHFL-Yes bank लोन केस में गिरफ्तार किया गया है। CBI ने पिछले महीने ABIL (Avinash Bhosale Infrastructure Ltd) के दफ्तरों पर भी छापा मारा था। CBI को शक है कि महाराष्ट्र की कई रियल एस्टेट कंपनियों के जरिए काले धन को सफेद बनाने का इस कंपनी ने किया है।

अविनाश भोंसले की बेटी स्वप्नाली कदम महाराष्ट्र के मंत्री विश्वजीत कदम की पत्नी हैं। इससे पहले अगस्त 2021 में ED ने अविनाश भोसले की 4 करोड़ की संपत्तियों को कुर्क कर लिया था।

एंटी मनी लॉन्ड्रिंग एजेंसी ED ने प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2022 के तहत अविनाश भोंसले की संपत्ति जब्त की थी। ED ने जो प्रॉपर्टी जब्त की थी वहां अविनाश भोंसले इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (ABIL) और ग्रुप की दूसरी कंपनियों का कॉरपोरेट ऑफिस है। भोंसले ABIL ग्रुप की कंपनियों के प्रमोटर हैं।


LIC का शेयर बढ़ा रहा इनवेस्टर्स की चिंता, क्या पेटीएम के स्टॉक जैसी होगी इसकी हालत?

ED ने अविनाश भोंसले के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस पुणे पुलिस के FIR के आधार पर दर्ज किया था। FIR में यह आरोप लगाया गया था कि प्लॉट नंबर 2, यशवंत घाडगे नगर कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी, रेंज हिल कॉर्नर, गणेश खिंड रोड, पुणे, MH 411007 की प्रॉपर्टी को रंजीत मोहिते ने ARA प्रॉपर्टीज को ट्रांसफर कर दिया था।

अविनाश भोंसले की गिरफ्तारी Yes Bank के फाउंडर राणा कपूर और DHFL के कपिल वधावन के खिलाफ 2020 में दर्ज एक केस में हुई है। एजेंसी के मुताबिक, राणा कपूर ने कथित तौर पर वधावन के साथ मिलकर Yes Bank से DHFL को लोन दिया। इसके बदले कपिव वधावन ने राणा कपूर के परिवार के सदस्यों और उनकी कंपनियों को गलत तरीके से फायदा दिया।

इस बीच, CBI ने DHFL-Yes Bank मामले में आरोप लगाया कि घोटाला अप्रैल और जून 2018 के बीच सामने आया। तब यस बैंक ने घोटाले में फंसे DHFL के शॉर्ट टर्म डिबेंचर में 3,700 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

वधावन ने कथित तौर पर कपूर और उनके परिवार के सदस्यों को DoIT अर्बन वेंचर्स को लोन के जरिए ​​600 करोड़ रुपए का रिश्वत राणा कपूर की तीन बेटियों रोशनी, राधा और राखी की कंपनियों को दिया गया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।