Yes Bank-DHFL Scam: जांच एजेंसी CBI ने गुरुवार देर शाम ABIL ग्रुप के प्रमोटर अविनाश भोंसले को गिरफ्तार कर लिया। अविनाश को DHFL-Yes bank लोन केस में गिरफ्तार किया गया है। CBI ने पिछले महीने ABIL (Avinash Bhosale Infrastructure Ltd) के दफ्तरों पर भी छापा मारा था। CBI को शक है कि महाराष्ट्र की कई रियल एस्टेट कंपनियों के जरिए काले धन को सफेद बनाने का इस कंपनी ने किया है।
