SBI कार और गोल्ड लोन पर दे रहा है बड़े ऑफर्स और फायदे, जानें डिटेल्स

SBI: देश का सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) भी अपने रिटेल लोन और ग्राहकों के जमा पर कई ऑफर्स दे रहा है

अपडेटेड Aug 16, 2021 पर 2:16 PM

SBI: देश का सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) भी अपने रिटेल लोन और ग्राहकों के जमा पर कई ऑफर्स दे रहा है। अभी हाल में SBI ने होम लोन (Home Loan) की प्रोसेसिंग फीस माफ की थी। अब सभी तरह के कार लोन पर भी प्रोसेसिंग फीस माफ कर दी है। बैंक ने 100% छूट की घोषणा की है। ग्राहक अपने कार लोन के लिए 90% तक ऑन-रोड फाइनेंसिंग की सुविधा का भी लाभ उठा सकते हैं।

कार लोन पर मिल रहे हैं ऑफर्स

SBI Yono के माध्यम से कार लोन के लिए आवेदन करने वाले ग्राहकों के लिए 25 बीपीएस की विशेष ब्याज रियायत भी ऑफर कर रहा है। योनो एसबीआई के ग्राहक अगर एक नई कार घर लाने की योजना बना रहे हैं, वे सालाना 7.5% की कम ब्याज दर पर लोन का फायदा उठा सकते हैं।

गोल्ड लोन पर ये हैं ऑफर्स

गोल्ड लोन ग्राहकों के लिए बैंक ब्याज दर को 75bps प्वाइंट कम किया है। अब सभी ग्राहकों को गोल्ड लोन सभी चैनल्स पर बैंक 7.5 फीसदी की दर पर दे रहा है। जो ग्राहक गोल्ड लोन योनो एप के जरिये आवेदन करेंगे उन्हें प्रोसेसिंग फीस भी नहीं देनी होगी।

आज के कारोबार में बाजार के 5 अहम स्टॉक्स या खबर जहां होनी चाहिए निवेशकों की नजर


पेंशन लोन ग्राहकों के लिए ऑफर

अपने पर्सनल और पेंशन लोन ग्राहकों के लिए, बैंक ने सभी चैनलों पर प्रोसेसिंग शुल्क में 100% की छूट दे रहा है।

पर्सनल लोन

बैंक ने पर्सनल लोन के लिए आवेदन करने वाले कोविड योद्धाओं यानी फ्रंटलाइन हेल्थकेयर वर्कर्स को 50 बीपीएस की विशेष ब्याज रियायत की भी घोषणा की है, जो जल्द ही कार और गोल्ड लोन के तहत भी आवेदन के लिए उपलब्ध होगी।

जमाकर्ताओं को मिलेगा ज्यादा ब्याज

रिटेल जमाकर्ताओं के लिए बैंक स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर प्लैटिनम सावधि जमा शुरू कर रहा है। ग्राहक अब 15 अगस्त से 14 सितंबर 2021 तक 75 दिनों, 75 सप्ताह और 75 महीने की अवधि के लिए सावधि जमा पर 15 बीपीएस तक अतिरिक्त ब्याज फायदा मिलेगा।

एसबीआई के MD (रिटेल और डिजिटल बैंकिंग) सी एस सेट्टी ने कहा कि हमें त्योहारी सीजन से पहले अपने सभी खुदरा ग्राहकों के लिए कई ऑफर्स दे रहे हैं। हमें विश्वास है कि इन ऑफर्स से ग्राहकों को लोन और सेविंग पर फायदा मिलेगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।