वरिष्ठ नागरिक (Senior citizens) कम जोखिम और सुनिश्चित रिटर्न की वजह से बैंकों के फिक्स्ड डिपोजिट (FDs) में निवेश को प्राथमिकता देते हैं। हालांकि, FD पर मिलने वाली ब्याज दरें बहुत अधिक नहीं होती हैं, लेकिन इक्विटी मार्केट काफी उतार-चढ़ाव वाला होता है और इसमें प्रिंसिपल अमाउंट भी डूबने का डर रहता है, इस वजह से सीनियर सिटीजंस इक्विटीज में इंवेस्ट करने से बचते हैं।
FD की ब्याज दरें कम होने के बावजूद यस बैंक (Yes Bank) और सुर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (Suryoday SFB) जैसे कुछ बैंक हैं जो सीनियर सिटाजंस को 3 साल में मैच्योर होने वाले FD पर अच्छा रिटर्न देते हैं। ये दोनों बैंक का 3 साल के FD का इंटरेस्ट रेट अट्रैक्टिव है। आपको बता दें कि बड़े बैंकों के मुकाबले कस्टमर्स को FD पर अधिक इंटरेस्ट छोटे बैंक देते हैं।
3 साल में मैच्योर होने वाले फिक्स्ड डिपोजिट पर सबसे अधिक 7.50% ब्याज Suryoday SFB दे रही है। यानी 3 साल में सीनियर सिटीजंस का 1 लाख रुपये 1,24,972 रुपये हो जाएगा। इसी तरह Yes Bank सीनियर सिटीजंस को 3 साल के FD पर 7.25% इंटरेस्ट ऑफर कर रही है।
हाल ही में Yes Bank ने इसमें 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है, नहीं तो पहले यस बैंक भी 7.50% इंटरेस्ट दे रही थी। यानी अगर आप यस बैंक में 1 लाख रुपये जमा करते हैं तो 3 साल में यह रकम 1,24,055 रुपये हो जाएगी।
ये बैंक दे रहे इतना इंटरेस्ट
सीनियर सिटीजंस को 3 साल में मैच्योर होने वाले फिक्स्ड डिपोजिट पर DCB Bank बैंक 7% ब्याज दे रही है। वहीं, IndusInd बैंक भी 7% इंटरेस्ट दे रही है। RBL बैंक 6.90%, बंधन बैंक और IDFC फर्स्ट बैंक 6.25% ब्याज देती है।
वहीं, सरकारी बैंकों में सीनियर सिटीजंस को 3 साल के FD पर केनरा बैंक 6%, यूनियम बैंक 6%, बैंक ऑफ इंडिया 5.80%, SBI 5.80% और पंजाब एंज सिंध बैंक 5.75% इंटरेस्ट देती है। जबकि स्मॉल फाइनेंस बैंक में Ujjivan SFB 7.25%, Equitas SFB 7.15% और AU SFB 7% ब्याज दे रही है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
