मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने गो एयर (Go Air) और आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC के IPO को टेम्पररी तौर पर होल्ड पर डाल दिया है। मार्केट रेगुलेटर ने इन दोनों कंपनियों के IPO को मंजूरी देने की प्रक्रिया पर क्यों रोक लगाई है और क्यों इन्हें होल्ड पर रखा है, इसका कोई कारण नहीं बताया है।
सेबी की वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि इन दोनों कंपनियों के IPOs के मर्चेंट बैंकर्स को कुछ ऑब्जर्वेशन इश्यू किए गए हैं, हालांकि वो ऑब्जर्वेशन क्या हैं इसका खुलासा नहीं किया गया है। इस IPO के जरिये दोनों कंपनियों के शेयरहोल्डर्स कंपनी में अपना स्टेक कम करना चाहते थे।
GoAir IPO
GoAir 3600 करोड़ रुपये जुटाने के लिए IPO लॉन्च करने की तैयारी में थी। इसके लिए कंपनी ने मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रोस्पेक्टस (DRHP) फाइल किया था। इस IPO के जरिये जुटाये गए फंड 2,015.81 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी अपने कर्ज को चुकाने और वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने में करती।
Aditya Birla Sun Life AMC IPO
Aditya Birla Sun Life AMC इस IPO के जरिये अपनी कुल 13.5% हिस्सेदारी कम करने की कोशिश में थी। इस IPO में Aditya Birla Capital जहां 28,80,000 इक्विटी शेयर जारी करती, वहीं Sun Life AMC इस पब्लिक इश्यू के लिए 3.6 करोड़ से अधिक शेयर जारी करने वाली थी।
आपको बता दें कि Aditya Birla Sun Life AMC आदित्य बिड़ला ग्रुप और सन लाइफ फाइनेंशियल की ज्वाइंट वेंचर में ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी है। इसमें आदित्य बिड़ला कैपिटल की 51% हिस्सेदारी है और सन लाइन की इसमे 49% हिस्सेदारी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC अपने विस्तार के लिए फंडस जुटाना चाहती है। इसी मकसद से कंपनी 5000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए IPO ला सकती है। वर्ष 2020 के सितंबर तिमाही तक Aditya Birla Sun Life AMC का कुल ऐसेट्स अंडर मैनेजमेंट 2.38 लाख करोड़ रुपये थी।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
