Get App

3 और कंपनियों को सेबी से IPO लाने की मिली मंजूरी, जानिए पूरी डिटेल

Campus Activewear का दावा है कि वह भारत की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स और एथिलिस्योर और फूटवेयर ब्रांड है। Campus brand देश में 2005 में लॉन्च हुआ था.

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 22, 2022 पर 2:31 PM
3 और कंपनियों को सेबी से IPO लाने की मिली मंजूरी, जानिए पूरी डिटेल
Sresta Natural Bioproducts एक ऑर्गेनिक फूड प्रोडक्ट कंपनी है। जिसमें प्राइवेट इक्विटी फंड Peepul Capital और venture capital firm VenturEast का निवेश है.

3 और कंपनियां भारत के प्राइमरी मार्केट में आईपीओ के दौड़ में शामिल होने के लिए तैयार है। बता दें कि 2021 में भारत में प्राइमरी मार्केट से 1.3 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड फंडरेजिंग के लिए सेबी में श्रेष्ठा प्राकृतिक बायोप्रोडक्ट्स लिमिटेड (Sresta Natural Bioproducts Ltd,मैनी प्रिसिशन प्रोडक्ट्स लिमिडेट (Maini Precision Products Ltd) और कैंपस एक्टिवेयर लिमिटेड ( Campus Activewear Ltd) के आईपीओ को मंजूरी मिली है।

Sresta Natural Bioproducts IPO

बता दें कि Sresta Natural Bioproducts एक ऑर्गेनिक फूड प्रोडक्ट कंपनी है। जिसमें प्राइवेट इक्विटी फंड Peepul Capital और venture capital firm VenturEast का निवेश है। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए जनवरी में सेबी में अर्जी दाखिल की थी।

Sresta Natural के आईपीओ में 50 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू होगा जबकि ऑफऱ फॉर सेल के तहत Peepul Capital Fund III LLC और Bio Fund जैसे निवेशक 70.3 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री करेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें