Adani Wilmar IPO: दूसरे दिन पूरा भर पाया इश्यू, जानें GMP और दूसरी जरूरी डिटेल

Adani Wilmar IPO: इश्यू को निवेशकों ने 1.05 गुना सब्सक्राइब किया है

अपडेटेड Jan 28, 2022 पर 6:22 PM
दूसरे दिन पूरा भर पाया Adani Wilmar IPO

Adani Wilmar IPO: अडानी विल्मर के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) को पहले दिन निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। AGS Transact Technologies पब्लिक इश्यू के बाद, साल 2022 का यह दूसरा IPO था। अडानी विल्मर एक फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG) कंपनी है, जो खाद्य तेल 'फॉर्च्यून' के लिए जानी जाती है।

अडानी विल्मर IPO 3,600 करोड़ रुपए के इक्विटी शेयरों का एक फ्रेश इश्यू है और कोई भी मौजूदा प्रमोटर या शेयर होल्डर कोई शेयर नहीं बेचेंगे। कंपनी ने मंगलवार को बताया कि उसने एंकर निवेशकों से 940 करोड़ रुपए जुटाए।

फाइलिंग में कहा गया है कि अडानी विल्मर IPO में 3,600 करोड़ रुपए तक की कीमत के लिए 1 रुपए के फेस वैल्यू के नए इक्विटी शेयरों का एक फ्रेश इश्यू शामिल है। प्रमोटर्स और मौजूदा शेयर होल्डर्स इस इश्यू में OFS के जरिए अपनी हिस्सेदारी नहीं बेच रहे हैं।


Adani Wilmar IPO: सब्सक्रिप्शन स्टेटस

अडानी विल्मर आईपीओ को 28 जनवरी को 2:30 बजे तक 100 प्रतिशत सब्सक्राइब किया गया था, रिटेल निवेशकों का इस मजबूत समर्थन मिलता रहा। अब तक इश्यू को निवेशकों ने 1.05 गुना सब्सक्राइब किया है। अदानी विल्मर के IPO के रिटेल हिस्से को 1.74 गुना सब्सक्राइब किया गया है, जिसमें निवेशकों ने प्रस्ताव पर 5.03 करोड़ इक्विटी शेयरों के मुकाबले 8.75 करोड़ शेयरों के लिए बोली लगाई है।

वहीं क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) ने 30 फीसदी और नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों ने 81 फीसदी सब्सक्राइब किया था।

आज ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर

कंपनी के शेयर वर्तमान में 25 प्रतिशत के ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) पर हैं, जो IPO प्राइज से 50 रुपए प्रति शेयर है।

कंपनी कहां करेगी फंड का इस्तेमाल

अडानी विल्मर ने बताया की IPO से मिली रकम में से 1,900 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कैपिटल एक्सपेंडिचर में किया जाएगा। वहीं करीब 1,058.9 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी के ऊपर लदे कर्ज को कम करने में किया जाएगा और बाकी 450 करोड़ रुपये रणनीतिक अधिग्रहण और निवेश के दूसरे मौकों में खर्च किए जाएंगे। अडानी विल्मर IPO में अपने शेयर 218-230 रुपये के दायरे में बेच रही है।

LIC IPO : कुछ दिनों में फाइल होगा ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस, Sebi से 3 हफ्ते में मंजूरी चाहती है सरकार

अधिकतर विश्लेषण लिस्टिंग के बाद इस कंपनी की संभावनाओं को लेकर उत्साहित हैं निवेशकों को इश्यू को सब्सक्राइब करने की सलाह दे रहे हैं। उनका कहना है कि कंपनी की डायवर्सिफाइड पोर्टफोलियो, मजबूत ब्रांड वैल्यू और कच्चे माल की सोर्सिंग क्षमताओं से भविष्य में उसकी ग्रोथ अच्छी रह सकती है। बता दें कि अडानी विल्मर बाजार में अपने उत्पादों को फॉर्च्यून (Fortune) ब्रांडनेम के साथ बेचती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।