Aditya Birla Sun Life AMC IPO: आदित्य बिड़ला कैपिटल सनलाइफ AMC का IPO दूसरे दिन तक 77% सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी के 2.77 करोड़ इक्विटी शेयरों के बदले 2.13 करोड़ शेयरों के लिए बोली लग चुकी है। यह कंपनी आदित्य बिड़ला कैपिटल और सन लाइफ (India) AMC इनवेस्टमेंट की ज्वाइंट वेंचर कंपनी है। कंपनी का इश्यू प्राइस 695-712 रुपए है। कंपनी अपने IPO से 2770 करोड़ रुपए जुटा रही है।
