Adnoc Gas IPO : संयुक्त अरब अमीरात की मुख्य तेल कंपनी ने भारी मांग के बीच अपने गैस बिजनेस के आईपीओ का साइज बढ़ा दिया है। कंपनी ने इस आईपीओ का आकार बढ़ाकर लगभग 2.5 अरब डॉलर करने का निर्णय लिया है। अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (Adnoc) का यह आईपीओ इस साल का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होने वाला है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, इसके प्राइस रेंज में कोई बदलाव नहीं किया गया है। प्राइस रेंज 2.25 दिरहम से 2.43 दिरहम ($0.6126-$0.6617) प्रति शेयर तय की गई थी।
कंपनी का मूल्यांकन 50.8 बिलियन डॉलर से अधिक है। पिछले सप्ताह निवेशकों ने सेल पर उपलब्ध होने के कुछ घंटों में ही इसके सभी शेयर खरीद लिए थे। कंपनी ने कहा कि ADNOC अपने गैस कारोबार में हिस्सेदारी को 4% से बढ़ाकर 5% करने की पेशकश कर रही है।
ADNOC अपने गैस कारोबार में मोटे तौर पर 3.84 अरब शेयर बेच रहा है, जो इसकी जारी शेयर कैपिटल के लगभग 5% के बराबर है। रॉयटर्स के मुताबिक, अपर प्राइस बैंड के हिसाब से ADNOC लगभग 2.54 अरब डॉलर जुटाएगा।
रिटेल ऑफरिंग को कुल सौदे के 12% तक बढ़ाया गया है जबकि एम्प्लाई के लिए इसे बढ़ाकर 4% कर दिया गया है। इसके अलावा, शेष 84 फीसदी हिस्सा इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व है। फाइनल ऑफर प्राइस की घोषणा 3 मार्च को होने की उम्मीद है, जबकि लिस्टिंग और ट्रेडिंग 13 मार्च से शुरू होने की उम्मीद है।