Aether Industries IPO: प्राइस बैंड 610-642 रुपए प्रति शेयर तय, जानिए पूरी डिटेल

कंपनी की स्थापना 2013 में हुई । कंपनी एडवांस इंटरमीडिएट और स्पेशियलिटी केमिकल का उत्पादन करती है। गुजरात में Aether के दो प्लांट हैं

अपडेटेड May 19, 2022 पर 10:54 AM
कंपनी एडवांस इंटरमीडिएट और स्पेशियलिटी केमिकल का उत्पादन करती है। गुजरात में Aether की दो यूनिटें हैं

स्पेशियालिटी केमिकल कंपनी एथर इंडस्ट्रीज ने अपने आईपीओ (IPO) का प्राइस बैंड 610-642 रुपए प्रति शेयर तय किया है। इसके पहले कंपनी ने बताया था कि इसका आईपीओ 24 मई को खुल कर 26 मई को बंद होगा। इस आईपीओ के तहत शेयरों का आबंटन 31 मई को हो सकता है। निवेशकों के खाते में इन शयरों के 2 जून को आ जाने की उम्मीद है। जबकि कंपनी के शेयर 3 जून को एनएसी और बीएसी पर लिस्ट हो सकते हैं।

इस आईपीओ में 627 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू और 28.2 लाख शेयरों का ऑफर फार सेल होगा जिसके तहत शेयरहोल्डर और प्रमोटर अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। कंपनी की इस आईपीओ के जरिए 801 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है।

इस आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसे में से 190 करोड़ रुपये का इस्तेमाल सूरत में लगाई जाने वाली कंपनी की नई इकाई मे खर्च होगा जबकि 138 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में होगा। बता दें कि दिसंबर 2021 तक कंपनी के ऊपर 234.73 करोड़ रुपये का कर्ज था। आईपीओ के पैसे में से165 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी की वर्किंग कैपिटल जरुरतों को पूरा करने में होगा। HDFC Bank Ltd और Kotak Mahindra Capital इस आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर है।


कंपनी की स्थापना 2013 में हुई । कंपनी एडवांस इंटरमीडिएट और स्पेशियलिटी केमिकल का उत्पादन करती है। गुजरात में Aether की दो इकाईयां हैं। कंपनी की एक इकाई करीब 3,500 वर्ग मीटर में फैली है जिसमें उसकी रिसर्च एंड डेलवपमेंट यूनिट के साथ ही एनालिटिकल साइंस लैबोरेटरी, पायलेट प्लांट , CRAMS फैसिलिटी और हाइड्रोजेनेशन इकाई स्थित है। कंपनी की दूसरी इकाई 10,500 वर्ग मीटर में फैली हुई है जो मुख्यत: उत्पादन इकाई है। इसकी उत्पादन क्षमता 6,096 MT प्रति वर्ष है।

GoFirst जुलाई-सितंबर तक आईपीओ लॉन्च कर सकती है, 3600 करोड़ रुपये का हो सकता है इश्यू

31 दिसंबर 2021 तक के 9 महीने में कंपनी की कुल आय 442.54 करोड़ रुपये रही थी जो कि इसके पिछले साल की इसी अवधि में 334.09 करोड़ रुपये पर रही थी। इस अवधि में कंपनी का मुनाफा 48.25 करोड़ रुपये से बढ़कर 82.91 करोड़ रुपये पर आ गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।