Ami Organics IPO: स्पेशियालिटी केमिकल बनाने वाली Ami Organics के शेयरों का आवंटन आज यानी 8 सितंबर को होने वाला है। क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 86.64 गुना सब्सक्राइब हुआ था। जबकि रिटेल निवेशकों का पोर्शन 13.36 गुना भरा था। कंपनी का 569 करोड़ रुपए का इश्यू 1 सितंबर को खुला और 3 सितंबर को बंद हुआ था। इसका इश्यू प्राइस 603-610 रुपए था। कंपनी के इश्यू को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।
ग्रे मार्केट में Ami Organics के अनलिस्टेड शेयरों का प्रीमियम 7 सितंबर को 145 रुपए है। कंपनी का इश्यू प्राइस 610 रुपए है। तो इस हिसाब से Ami Organics के शेयर ग्रे मार्केट में 745 (610+145) रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी का ग्रे मार्केट प्रीमियम 150 के लेवल के आसपास बना हुआ है।
अगर आपने भी निवेश किया है तो जान लीजिए कैसे अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।
इस लिंक पर क्लिक करने के बाद Status of Issue Application का एक पेज खुलेगा। इसपर इक्विटी का ऑप्शन सेलेक्ट करें।
आप जिस कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करना चाहते हैं उस कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।
इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर डालें।
इसके नीचे आपको अपने PAN की डिटेल डालनी होगी।
इसके बाद आपको I am not a robot के बॉक्स पर क्लिक करके वेरिफाई करें।
इसके बाद सर्च का बटन दबाएं और स्टेटस आपके सामने होगा।
अगर आप रजिस्ट्रार कंपनी KFin Technologies के जरिए अलॉटमेंट चेक करना चाहते हैं तो ऐसे चेक कर सकते हैं
इसके बाद ड्रॉपबॉक्स में उस IPO का नाम सेलेक्ट करें जिसका अलॉटमेंट स्टेटस चेक करना है।
इसके नीचे आप इन तीनों में से कोई भी एक जानकारी देकर स्टेटस चेक कर सकते हैं-
इसके बाद अपने एप्लिकेशन का टाइप सेलेक्ट करें। यानी ASBA या नॉन-ASBA में से चुनें।
आप जो मोड सेलेक्ट करेंगे उसके हिसाब से आपको उसके नीचे जानकारी देनी होगी।
इसके बाद आप कैप्चा भरें और सबमिट कर दें।
आपक अलॉटमेंट स्टेटस आपके सामने होगा।
जिन लोगों को Ami Organics के शेयर अलॉट नहीं होंगे उनका पैसा 9 सितंबर तक उनके खातों में आ जाएगा। जिन लोगों को शेयर अलॉट होंगे उनके डिमैट अकाउंट में 13 सितंबर तक शेयर नजर आने लगेंगे।
Ami Organics के शेयरों की लिस्टिंग 14 सितंबर सोमवार को है।