Get App

Amir Chand Jagdish Kumar IPO: ₹201-₹212 प्रति शेयर पर फिक्स, 24 मार्च से खुलेगा ₹440 करोड़ का इश्यू

Amir Chand Jagdish Kumar IPO में 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है। अमीर चंद जगदीश कुमार के प्रोडक्ट देश और विदेश दोनों में बिकते हैं

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Mar 19, 2026 पर 9:44 AM
Amir Chand Jagdish Kumar IPO: ₹201-₹212 प्रति शेयर पर फिक्स, 24 मार्च से खुलेगा ₹440 करोड़ का इश्यू
Amir Chand Jagdish Kumar के प्रमोटर जगदीश कुमार सूरी, राहुल सूरी और रमणिका सूरी हैं।

बासमती चावल की एक्सपोर्टर अमीर चंद जगदीश कुमार का 440 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू 24 मार्च को खुलने जा रहा है। इसके लिए ​प्राइस बैंड 201-212 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 70 शेयर तय किया गया है। इश्यू में 2.08 करोड़ नए शेयर जारी होंगे। OFS (Offer for Sale) नहीं रहेगा। एंकर निवेशक 23 मार्च को बोली लगा सकेंगे। 27 मार्च को IPO बंद होने के बाद अलॉटमेंट 30 मार्च को फाइनल होगा। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE, NSE पर 2 अप्रैल को होगी।

अमीर चंद जगदीश कुमार के प्रोडक्ट देश और विदेश दोनों में बिकते हैं। यह बासमती चावल के साथ-साथ दूसरे FMCG प्रोडक्ट भी एक्सपोर्ट करती है। इसके चावल सेगमेंट में बासमती चावल के साथ-साथ कोलम राइस, सोना मसूरी राइस, इडली राइस और पोन्नी राइस शामिल हैं। FMCG प्रोडक्ट्स में आटा, मैदा, सूजी, बेसन, नमक और चीनी शामिल हैं। कंपनी का फ्लैगशिप ब्रांड 'एयरोप्लेन' है। कंपनी के प्रमोटर जगदीश कुमार सूरी, राहुल सूरी और रमणिका सूरी हैं।

IPO के पैसों का कैसे होगा इस्तेमाल

कंपनी अपने IPO से हासिल कमाई का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। IPO में 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है। इश्यू के लिए Emkay Global Financial Services Ltd. बुक रनिंग लीड मैनेजर है। रजिस्ट्रार Kfin Technologies Ltd. है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें