Get App

Anthropic IPO: AI कंपनी एंथ्रोपिक के शेयर लिस्ट होते ही बन सकते हैं रॉकेट, जानिए भारत में बैठे आप कैसे निवेश कर सकते हैं

Anthropic IPO:अमेरिकी AI कंपनी एंथ्रोपिक ने 26 अक्तूबर को आईपीओ का प्रॉस्पेक्टस सब्मिट कर दिया। इसके शेयर नैस्डेक पर अगले महीने के अंत तक लिस्ट होने की उम्मीद है। पिछले डेढ़-दो सालों में एआई कंपनियों के शेयरों में जबर्दस्त तेजी दिखी है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Oct 28, 2026 पर 12:07 PM
Anthropic IPO: AI कंपनी एंथ्रोपिक के शेयर लिस्ट होते ही बन सकते हैं रॉकेट, जानिए भारत में बैठे आप कैसे निवेश कर सकते हैं
भारत की तरह अमेरिका में किसी कंपनी के आईपीओ में रिटेल इनवेस्टर्स या फॉरेन रिटेल इनवेस्टर्स के लिए कोई कोटा नहीं होता है।

Anthropic IPO: अमेरिकी दिग्गज एआई कंपनी एंथ्रोपिक शेयर बाजार में लिस्ट होने वाली है। नैस्डेक में इस कंपनी के शेयर के नवंबर के अंत तक लिस्ट हो जाने की उम्मीद है। एंथ्रोपिक ने 26 अक्तूबर को आईपीओ का प्रॉस्पेक्टस सब्मिट कर दिया। भारतीय इनवेस्टर्स के मन में सवाल चल रहा है कि क्या वे एंथ्रोपिक के आईपीओ में सीधे निवेश कर सकते हैं?

विदेश में निवेश के क्या हैं नियम

RBI की एलआरएस स्कीम के तहत किसी विदेशी कंपनी के आईपीओ में निवेश करने की मनाही नहीं है। यह स्कीम एक भारतीय को एक फाइनेंशियल ईयर में 2,50,000 डॉलर विदेश में निवेश करने की इजाजत देती है। भारतीय इनवेस्टर्स LRS/OPI फ्रेमवर्क के तहत दूसरे देश की सिक्योरिटीज (शेयर सहित)में इनवेस्ट कर सकते हैं। ओपीआई का मतलब ओवरसीज पोर्टफोलियो इनवेस्टमेंट है।

विदेश में रिटेल इनवेस्टर्स का कोटा नहीं

सब समाचार

+ और भी पढ़ें